छत्तीसगढ़रायपुर

IGKV पेपर लीक मामले में प्रोफेसर समेत 6 गिरफ्तार, सुई से लिफाफे में छेद कर मोबाइल से बनाया था पेपर का वीडियो

रायपुर (विश्व परिवार)। राजधानी रायपुर के इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय (IGKV) की B.Sc. कृषि सेकंड ईयर के दूसरे सेमेस्टर का कीटशास्त्र पेपर लीक मामले में पुलिस ने प्रोफेसर समेत 6 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। 2 आरोपी अब भी फरार चल रहे हैं, जिनकी तलाश की जा रही है। मामला तेलीबांधा थाना क्षेत्र का है।
दुर्ग का मास्टरमाइंड प्रोफेसर पेपर वाला लिफाफा अपने घर ले गया था। घर पर लिफाफे में सुई और नुकीले उपकरण से छोटा छेद किया। इसके बाद मोबाइल कैमरा अंदर डालकर प्रश्न पत्र का वीडियो बना लिया। फिर प्रश्न पत्र की सामग्री की नकल तैयार की और उसे अपने कॉलेज के छात्र अजय नायक समेत तीन छात्रों को 11 हजार रुपए में बेच दिया।
बता दें कि 20 अगस्त को IGKV की कीट विज्ञान की परीक्षा होनी थी। यह परीक्षा विश्वविद्यालय से जुड़े सभी 28 कृषि कॉलेजों में होनी थी। कवर्धा कृषि कॉलेज और विश्वविद्यालय के अधिकारियों को ई-मेल के जरिए पेपर लीक होने की जानकारी मिली।

पुलिस ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर पूरे मामले का खुलासा किया।

 

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts