छत्तीसगढ़धमतरी

तेज रफ्तार बाइक रेलिंग से टकराई, मौके पर ही बाइक सवार की मौत

धमतरी (विश्व परिवार)। छत्तीसगढ़ में सड़क हादसे थमने का नाम नहीं ले रहे हैं. कुरूद-विशाखापट्टनम मार्ग पर सोमवार दोपहर दर्दनाक सड़क हादसा हुआ है. तेज रफ्तार बाइक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे रेलिंग से जा टकराई. हादसे में बाइक सवार की मौके पर ही मौत हो गई. मृतक की पहचान सारंगपुरी निवासी 50 वर्षीय भुनेश्वर सिंह दिवाकर के रूप में हुई है।
जानकारी के अनुसार, कुरूद-विशाखापट्टनम के कुरूद थाना क्षेत्र के आज सुबह दर्दनाक हादसे में बाइक सवार की मौत हो गई. वह रायपुर से लौट रहा था. इस दौरान CG 05 AM 1600 क्रमांक बाइक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे रेलिंग से टकराई. हादसा इतना भीषण था कि चालक की मौके पर ही मौत हो गई।
राहगीरों की सूचना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची. मृतक की जेब से मिले आधार कार्ड के आधार पर पुलिस ने शिनाख्त की. पंचनामा कार्रवाई के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया. मामले में आगे की कार्रवाई की जा रही है।

 

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts