डोंगरगढ़

प्रतिभास्थली की छात्राओं ने शतरंज प्रतियोगिता में लहराया परचम

  • राज्य स्तरीय जूनियर ओपन क्लासिकल शतरंज प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन

डोंगरगढ़ (विश्व परिवार)। छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री एवं विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह की अध्यक्षता में आयोजित छत्तीसगढ़ राज्य स्तरीय जूनियर ओपन क्लासिकल शतरंज प्रतियोगिता में प्रतिभास्थली ज्ञानोदय विद्यापीठ, डोंगरगढ़ की छात्राओं ने उत्कृष्ट प्रदर्शन कर विद्यालय का नाम गौरवान्वित किया।

प्रतियोगिता में प्रतिभास्थली की छात्राओं ने अपनी एकाग्रता, रणनीतिक सोच, धैर्य एवं उत्कृष्ट खेल कौशल का परिचय देते हुए शानदार सफलता हासिल की। छात्राओं के बेहतरीन प्रदर्शन से विद्यालय परिवार में हर्ष का माहौल है।

प्रतियोगिता में व्रतिका जैन (कक्षा 9वीं), आर्या जैन (कक्षा 11वीं) एवं माही जैन (कक्षा 12वीं) ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। वहीं दिवि जैन (कक्षा 7वीं) ने द्वितीय स्थान तथा चहक गजेन्द्र (कक्षा 7वीं) ने तृतीय स्थान प्राप्त कर अपनी प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन किया।

छात्राओं की इस उपलब्धि पर विद्यालय परिवार ने हर्ष व्यक्त करते हुए उन्हें शुभकामनाएँ दीं।

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts