छत्तीसगढ़रायपुर

रोटरी क्लब रायपुर ग्रेटर द्वारा निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर का सफल आयोजन

रायपुर (विश्व परिवार)। रोटरी क्लब रायपुर ग्रेटर द्वारा आज रविवार को शंकराचार्य मंदिर परिसर में विशाल निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया।
शिविर का विधिवत शुभारंभ शंकराचार्य आश्रम के पीठाधीश्वर पूजनीय स्वामी डॉ इन्दुभवानन्द तीर्थ जी महाराज द्वारा चिकित्सकों एवं रोटरी क्लब रायपुर ग्रेटर के पदाधिकारियों एवं गणमान्य नागरिकों की उपस्थिति में दीप प्रज्वलन एवं भगवान धन्वंतरि की पूजा के साथ किया गया।
शंकराचार्य आश्रम के प्रतिनिधि ने कहा कि धर्म और सेवा एक-दूसरे के पूरक हैं, ऐसे शिविर मानव सेवा का सच्चा रूप हैं।
शिविर का उद्देश्य समाज के जरूरतमंद वर्ग तक निःशुल्क स्वास्थ्य सेवाएं पहुंचाना था। शिविर में बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिकों ने पहुंचकर स्वास्थ्य लाभ लिया।
शिविर में अनुभवी विशेषज्ञ चिकित्सकों द्वारा 300 से अधिक मरीजों का स्वास्थ्य परीक्षण, हृदय रोग, मधुमेह, त्वचा , जोड़ों के दर्द, दंत्त रोग, ब्लड प्रेशर, शुगर जांच, आंखों की जांच एवं परामर्श की सेवाएं प्रदान की गईं। निःशुल्क दवाइयों का भी वितरण किया गया।
इस अवसर पर रक्तदान शिविर भी आयोजित किया गया जिसमें 52 यूनिट रक्त एकत्रित हुआ और प्रत्येक रक्तदाता को निःशुल्क हेलमेट वितरित किया गया।
इस सेवा कार्य में कोलंबिया कॉलेज ऑफ नर्सिंग के संचालक रोटेरियन हरजीत सिंह हूरा एवं संस्था के छात्र -छात्रों के समूह एवं उनकी टीम का विशेष सहयोग रहा, जिन्होंने मरीजों के पंजीयन,जांच एवं व्यवस्था में सक्रिय भागीदारी निभाई।
क्लब के अध्यक्ष रोटरी संजय करकरे ने बताया कि रोटरी क्लब रायपुर ग्रेटर का मूल मंत्र निःस्वार्थ सेवा है और इसी के तहत समय-समय पर ऐसे जनसेवा के कार्यक्रम आयोजित किए जाते हैं। भविष्य में भी ग्रामीण क्षेत्रों में ऐसे स्वास्थ्य शिविर लगाने की योजना है।
शंकराचार्य आश्रम के साधक परिवार विशेष रूप से राकेश अग्रवाल और डॉ जितेंद्र सराफ के अनुकरणीय सहयोग ने कार्यक्रम का आयोजन सफल रहा।
इस अवसर पर रोटरी क्लब रायपुर ग्रेटर के अध्यक्ष रोटेरियन संजय करकरे एवं सचिव रोटेरियन बीरेन्द्र शर्मा तथा मेडिकल कैंप के प्रोग्राम चेयरमैन Rtn डॉ जितेंद्र सराफ एवं को चेयरमैन Rtn राजेश चौरसिया व बड़ी संख्या में रोटेरियन सदस्य उपस्थित रहे।

 

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts