छत्तीसगढ़रायपुर

तात्यापारा चौड़ीकरण मुआवजा मुद्दा गरमाया, आकाश तिवारी ने निगम में उठाया सवाल

रायपुर (विश्व परिवार)। तात्यापारा चौक के चौड़ी करण के मुआवजे की मांग को लेकर रायपुर नगर निगम में नेता प्रतिपक्ष आकाश तिवारी ने प्रमुखता से इस मुद्दके को 30 मार्च को सामान्य सभा में उठाया था कि पहली सामान्य सभा में महापौर जी ने खुद कहा था कि हम तात्यापारा रोड के चौड़ी करण के प्रभावितों लोगो को मुआवजा तत्काल दिलवाएंगे
किंतु एक साल बीत जाने के बाद भी इस सामान्य सभा में दूसरा बजट पेश किया किंतु इस बजट में भी कोई प्रावधान तात्यापारा रोड के प्रभावितों के लिए नहीं रखा जाना समझ से परे है खुद महापौर जी ने 10 करोड़ का प्रस्ताव रखा था।
रायपुर नगर निगम में नेता प्रतिपक्ष आकाश तिवारी ने कहा कि हमारे बार बार कहे जाने के बाद भी महापौर जी को तात्यापारा रोड के प्रभावितों की अनदेखी किया जाना समझ से परे है राज्य सरकार ने अपने बजट में नई बात कही की वहां हम ओवर ब्रिज निर्माण करवाएंगे क्या यह उनके व्यापार में दोहरी मार नहीं होगी एक ओर उनके मुआवजे को बीजेपी सरकार नहीं दे पा रही है ओर दूसरी ओर नगर निगम की महापौर जी उनकी अनदेखी कर रहीं है क्या बीजेपी की दोहरी नीति समझ नहीं आती एक ओर ओवर ब्रिज निर्माण में खुद बीजेपी दोहरी बात कर रही है। एक ओर रायपुर सासंद महोदय श्री बृज मोहन अग्रवाल जी कुछ अलग बात कर रहे है ओर दूसरी ओर रायपुर नगर उत्तर विधायक पुरंदर मिश्रा जी कुछ ओर कह रहे है क्या यह दोहरा मापदंड नहीं है बृजमोहन अग्रवाल खुद अपनी ही सरकार से तात्यापारा रोड के प्रभावितों को मुआवजा देने की बात कर रहे है ओर एक ओर विधायक पुरंदर मिश्रा पहले स्थानीय जनप्रतिनिधियों से चर्चा की बात कर रहे है मनसा क्या है बीजेपी की समझ नहीं पा रहे है क्यों कि कहते कुछ ओर है करते कुछ ओर है।

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts