1. आंदोलन का गणित
कारण था कोई और, नारा था कोई और,
भीड़ जुटी कोई और, मंच सजा कोई और,
कुश्ती का था मामला और, बेबाक बोली बेटियाँ और,
न्याय माँगा था किसी ने और , क्रेडिट लिया था कोई और,
नतीजा निकला और, टीआरपी बढ़ी और,
इसलिए कहते हैं इसे जन्तर मंतर, क्योंकि ये दिल मांगे मोर
2. परीक्षा वाला तमाशा
सिलेबस था कुछ और, पेपर आया था कुछ और,
पढ़ा था कुछ और, पूछा गया कुछ और,
लीक किया कोई और, पेपर बेचा कोई और,
बेबाक बोला छात्र कोई और, पकड़ा गया था कोई और,
एग्जाम रद्द हुआ और, फिर से नीट हुआ जी और,
एग्जाम कर रहा था कोई और, पेपर पकड़ाया कहीं और
इस्तीफा दिया कोई और, मंत्री बना कोई और
इसलिए कहते हैं इसे जन्तर मंतर, क्योंकि ये दिल मांगे मोर
3. किसान वाला किस्सा
माँग थी MSP और , बात हुई TSP वाली कोई और,
ट्रैक्टर भरकर आए कोई और, नारे लगाए कोई और,
खालिस्तानी भी बोले कोई और, किसान नाराज हुए कोई और,
बैरिकेड लगे थे चारों और , बेबाक आवाज़ खेतों से थी और,
आंदोलन की कमेटी बनी कोई और, वादा किया कोई और,
मांग बदली कहीं और, पंडाल बने कईं और,
तमाशा किए कहीं और, फसल सस्ती कर्ज़ महंगा हुआ और,
इसलिए कहते हैं इसे जन्तर मंतर, क्योंकि ये दिल मांगे मोर
4. इंफ्लुएंसर मीडिया के जन्तर मंतर का तनतर
मुद्दा था गंभीर और, रील बनी कुछ ही और,
प्लेकार्ड छोटा था और, फिल्टर था जोरदार और,
नारा लगाया कोई और , बेबाक राय दी कोई और,
फॉलोवर बढ़े कोई और, मुद्दा था जबकि कोई और ,
स्पॉन्सर का मेल और, आंदोलन का हाल बेहाल और,
मीडिया के प्रश्न कुछ थे और, दिखाया गया कुछ और,
रेटिंग बढ़ानी जो थी और, इसलिए खेल दिखाया और,
इसलिए कहते हैं इसे जन्तर मंतर, क्योंकि ये दिल मांगे मोर
5. कॉकरोच वाला कांड
कॉकरोच बोला कोई और, कॉकरोच सुना कोई और,
कॉकरोच समझा कोई और, कॉकरोच का बना मीम कोई और
ट्रेंड चला कोई और, अश्लीलता दिखाई कोई और,
बेबाक जनता थी कोई और, आर्मी पुलिस दिखी कुछ और,
कॉकरोच आंदोलन था कुछ और, बन गया अश्लीलता का अड्डा कुछ और,
भद्दे इशारे गालियां व पोस्टर थे कुछ और, नीट का सब्जेक्ट कुछ था और,
सोनम वांगचुक का नजरिया था कुछ और, टुकड़े गैंग का था षड्यंत्र कुछ और,
अशांति फैलाना था कुछ और, पलट गई बाजी देश की और,
पेपर लीक हुए अन्य राज्य में भी और, कॉकरोच नहीं दिखे वहां और,
झारखंड नहीं गया कोई और, पंजाब भी नहीं गया गैंग कोई और।
क्योंकि मंच नहीं था वहाँ दिल्ली सा और, सरकार भी दूजी थी और,
मतलब कुछ था और, कॉकरोच भी बदल गए कुछ और,
इसलिए कहते हैं इसे जन्तर मंतर, क्योंकि ये दिल मांगे मोर
6. जन्तर मंतर का वास्तु कुछ और
जन्तर मंतर पर आते हैं कोई और, जाते वक्त बदल जाते हैं ये और,
दिखते हैं कोई और, दिखाते हैं कोई और,
वास्तु होता है कोई और, वास्तु दोष बन जाते हैं कोई और,
विषय होता है कोई और, विषय बदल जाते हैं कोई और,
नाराज होते हैं कोई और, नाराजगी दिखाते हैं कोई और,
आमेर मानसिंह राजा ने सोचा था कुछ और,
खगोलीय वेधशाला दिखती थी और,
विज्ञान की प्रयोगशाला बदल गयी कुछ और,
देश का मुख्य धरना विरोध-प्रदर्शन स्थल बन गया ये और।
माँग सबकी अलग थी और , माइक अलग वक्ता था अलग और,
बना किसलिए था ये और, काम हो रहा कुछ ही और,
यही तो है वास्तु का दौर, इसलिए कहते हैं इसे जन्तर मंतर, क्योंकि ये दिल मांगे मोर
7. बेबाक कलम से
समस्या पुरानी थी और, समाधान नया बना कुछ और,
कैमरा घूमे चारों तरफ और, बयान बदले पल पल और,
घर जाओ तो बिल और, सड़क जाओ तो जाम और,
बेबाक जनता चाहती कुछ और, पर होता है कुछ ही और,
दिन सप्ताह और महीने बदल जाते हैं और,
भड़कते कोई और, भड़काते कोई और,
रविवार फिर आना है और, धरना फिर लगाना है और,
क्योंकि देश का दिल धड़के यहां कुछ और,
यहीं जन्तर मंतर में अलग अंदाज दिखते हैं कुछ और ,
जो राष्ट्र प्रेम करे उसका दर्द है कुछ और,
मत करो जन्तर मंतर को बदनाम और,
ये देश की प्राचीन धरोहर है खास और,
इसलिए कहते हैं इसे जन्तर मंतर, क्योंकि ये दिल मांगे मोर
इसलिए कहते हैं इसे जन्तर मंतर, क्योंकि ये दिल मांगे मोर







