छत्तीसगढ़रायपुर

APL प्लांट में काम के दौरान हादसा, क्रेन गिरने से कर्मचारी घायल

रायपुर (विश्व परिवार)। छत्तीसगढ़ के रायपुर स्थित APL थर्मल पावर प्लांट में गुरुवार को बड़ा औद्योगिक हादसा हो गया। बॉयलर एरिया में काम के दौरान अचानक एक क्रेन गिर गई। हादसे में एक कर्मचारी को मामूली चोट आई, जिसे तत्काल रेस्क्यू कर अस्पताल भेजा गया। घटना के बाद बड़ी संख्या में श्रमिक मौके पर इकट्ठा हो गए। फिलहाल स्थिति नियंत्रण में है। सुरक्षा एजेंसियां पूरे मामले की जांच कर रही हैं।
जानकारी के अनुसार, यह घटना 6 अगस्त की सुबह करीब 11:42 बजे APL रायपुर के बॉयलर क्षेत्र में हुई। काम के दौरान अचानक क्रेन गिरने से अफरा-तफरी मच गई। हादसे में एक कर्मचारी घायल हुआ, जबकि बाकी कर्मचारियों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया।
ERT ने किया रेस्क्यू, अस्पताल भेजा
घटना की सूचना मिलते ही सुरक्षा टीम और इमरजेंसी रिस्पॉन्स टीम (ERT) मौके पर पहुंची। घायल कर्मचारी का सुरक्षित रेस्क्यू कर शुरुआती इलाज के बाद अस्पताल भेजा गया। अधिकारियों के मुताबिक उसकी हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है।
क्षेत्र को किया गया सील
हादसे के बाद बड़ी संख्या में श्रमिक घटनास्थल पर पहुंच गए थे। सुरक्षा के मद्देनजर पूरे क्षेत्र को बैरिकेडिंग कर आवागमन रोक दिया गया और स्थिति को नियंत्रित किया गया।
क्रेन गिरने से हुए उपकरण और अन्य संपत्ति के नुकसान का आकलन किया जा रहा है। संबंधित विभागों को घटना की सूचना दे दी गई है और तकनीकी टीम नुकसान का निरीक्षण कर रही है।
जांच के बाद सामने आएगी वजह
प्रबंधन ने बताया कि घटना के कारणों की विस्तृत जांच शुरू कर दी गई है। जांच रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल पूरे घटनाक्रम पर निगरानी रखी जा रही है।

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts