रायपुर (विश्व परिवार)। रायगढ़ में आज से 23 सितंबर तक 41वां अंतर्राष्ट्रीय चक्रधर समारोह आयोजित होगा, जिसका शुभारंभ राज्यपाल रमेन डेका करेंगे. रामलीला मैदान में हर शाम 6 बजे से सांस्कृतिक प्रस्तुतियों का सिलसिला शुरू होगा. समारोह की शुरुआत पद्मश्री सम्मानित डॉ. उषा बारले की प्रस्तुति से होगी. वहीं कविता कृष्णमूर्ति और जान कुमार सानू की प्रस्तुतियों के साथ समारोह का भव्य समापन होगा. पद्मश्री सम्मानित कलाकारों के साथ इंडियन आइडल फेम कलाकार भी अपनी प्रस्तुतियों से दर्शकों का मनोरंजन करेंगे. इस दौरान स्थानीय कलाकारों को राष्ट्रीय स्तर के कलाकारों के साथ मंच साझा करने का अवसर मिलेगा।







