छत्तीसगढ़रायपुर

छत्तीसगढ़ प्रदेश तृतीय वर्ग शासकीय कर्मचारी संघ ने विधायक पुरंदर मिश्रा को सौंपा ज्ञापन

  • तृतीय वर्ग शासकीय कर्मचारी संघ ने विधायक पुरंदर मिश्रा से की सौजन्य भेंट

रायपुर (विश्व परिवार)। छत्तीसगढ़ प्रदेश तृतीय वर्ग शासकीय कर्मचारी संघ, जिला शाखा रायपुर के पदाधिकारियों एवं सदस्यों ने गायत्री नगर स्थित जगन्नाथ मंदिर परिसर में रायपुर उत्तर विधानसभा के विधायक पुरंदर मिश्रा से सौजन्य भेंट की। इस दौरान संघ ने कर्मचारियों की विभिन्न लंबित मांगों एवं ज्वलंत समस्याओं के निराकरण के संबंध में विधायक को ज्ञापन सौंपा।
प्रतिनिधिमंडल ने ज्ञापन के माध्यम से कर्मचारियों से जुड़े महत्वपूर्ण विषयों पर ध्यान आकर्षित करते हुए उनके शीघ्र समाधान का आग्रह किया। विधायक पुरंदर मिश्रा ने प्रतिनिधिमंडल की बातों को गंभीरता से सुना तथा कर्मचारियों की समस्याओं के निराकरण के लिए संबंधित स्तर पर आवश्यक पहल करने का आश्वासन दिया।
बैठक के दौरान जनहित एवं कर्मचारी हित से जुड़े विभिन्न विषयों पर भी सकारात्मक एवं सार्थक चर्चा हुई। विधायक श्री मिश्रा ने कहा कि कर्मचारियों की समस्याओं का समाधान शासन-प्रशासन के समक्ष प्रभावी ढंग से उठाया जाएगा तथा जनसेवा और संवाद की परंपरा निरंतर जारी रहेगी।
इस अवसर पर कर्मचारी संघ के पदाधिकारियों ने विधायक के प्रति आभार व्यक्त करते हुए उनके सहयोग एवं सकारात्मक दृष्टिकोण की सराहना की।

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts