छत्तीसगढ़रायपुर

मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत धरसींवा ने किया ग्राम पंचायत धरमपुरा का निरीक्षण

धरमपुरा, रायपुर (विश्व परिवार)। मुख्य कार्यपालन अधिकारी, जिला पंचायत रायपुर कुमार विश्वरंजन द्वारा ग्राम पंचायत धरमपुरा का विस्तृत निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना (मनरेगा) अंतर्गत स्वीकृत विभिन्न विकास कार्यों, जिनमें नाला निर्माण, डाइनिंग कक्ष एवं अन्य अधोसंरचनात्मक कार्य शामिल हैं, का स्थल पर जाकर अवलोकन किया गया।
निरीक्षण के दौरान पंचायत में संधारित 16 पंजीयों का भी गहन परीक्षण किया गया। मुख्य कार्यपालन अधिकारी ने पंचायत सचिव को शासन के समर्थ पोर्टल में सभी आवश्यक जानकारी की शत-प्रतिशत प्रविष्टि सुनिश्चित करने के निर्देश दिए, जिससे पंचायत के अभिलेखों का डिजिटलीकरण एवं पारदर्शिता सुनिश्चित हो सके।
इस अवसर पर ठोस एवं तरल अपशिष्ट प्रबंधन (SLWM) केंद्र का भी निरीक्षण किया गया। मुख्य कार्यपालन अधिकारी ने केंद्र में कचरे के वैज्ञानिक एवं समुचित प्रबंधन की व्यवस्था का जायजा लिया।
निरीक्षण के दौरान ठोस एवं तरल अपशिष्ट प्रबंधन (SLWM) केंद्र में कचरे के पृथक्करण एवं निस्तारण व्यवस्था को और अधिक प्रभावी बनाने के निर्देश देते हुए उन्होंने कहा कि SWM 2026 के प्रावधानों का कड़ाई से पालन किया जाए तथा स्वच्छता प्रबंधन में किसी प्रकार की शिथिलता पाए जाने पर संबंधित अधिकारियों एवं कर्मचारियों की जवाबदेही तय की जाएगी।
मुख्य कार्यपालन अधिकारी ने पंचायत प्रशासन को चेतावनी देते हुए कहा कि विकास कार्यों की गुणवत्ता, अभिलेखों के संधारण एवं स्वच्छता प्रबंधन में लापरवाही पाए जाने पर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने सभी कार्यों को निर्धारित समय-सीमा में पूर्ण करने तथा शासन की योजनाओं का प्रभावी क्रियान्वयन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
इस अवसर पर जिला पंचायत के डीपीएम सुमित निलेश, मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत धरसींवा आशीष केशरवानी, पवनी पाण्डेय सहित पंचायत प्रतिनिधि, अधिकारी-कर्मचारी एवं ग्रामीणजन उपस्थित रहे।

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts