रिसाली (विश्व परिवार)। महापौर शशि सिन्हा की निधि से वार्ड 29 लक्ष्मी नगर स्थित सतनाम भवन परिसर में पेवर ब्लाॅक लगाया जाएगा। इस कार्य के महापौर ने अपने निधि से 1 लाख 50 हजार की स्वीकृत की है। उन्होंने इस कार्य के लिए गुरूवार को भूमिपूजन किया।
महापौर शशि सिन्हा ने इस अवसर पर उपस्थित लोगों से कहा कि प्राथमिकता के आधार पर वे कार्य स्वीकृत कर रही है और विकास कार्य को मूर्त रूप देने भूमिपूजन भी साथ ही साथ कर रही है। भूमिपूजन कार्यक्रम में एम आई सी संजू नेताम समेत समाज के वरिष्ठ नागरिक और पदाधिकारी उपस्थित थे।





