देशनई दिल्ली

पीएम मोदी को झालमुड़ी खिलाने वाला दुकानदार धमकियों से परेशान

नई दिल्ली (विश्व परिवार)। पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के दौरान पीएम मोदी को झालमुड़ी खिलाने वाले दुकानदार को जान से मारने की धमकी मिली है। झाड़ग्राम में विधानसभा चुनाव प्रचार के दौरान पीएम नरेंद्र मोदी को झालमुड़ी खिलाने वाले दुकानदार बिक्रम साऊ को पाकिस्तान और बांग्लादेश के नंबरों से जान से मारने की धमकियां मिल रही हैं। परिवार ने धमकी मिलने की शिकायत पुलिस से की है। वहीं जान से मारने की धमकियां मिलने के बाद परिवार गहरे सदमे में है।
दरअसल पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के दौरान पीएम मोदी झाड़ग्राम में चुनाव प्रचार करने पहुंचे थे। इस दौरान प्रधानमंत्री मोदी ने ‘झालमुड़ी’ खिलाने वाले स्थानीय दुकानदार बिक्रम साऊ की दुकान पर रूककर झालमुड़ी खाई थी। इसके बंगाल चुनाव में झालमुड़ी केंद्र बिंदु बन गई थी। लोकप्रियता ने इस दुकानदार को रातों-रात सोशल मीडिया का स्टार बना दिया था।
बिक्रम साऊ का आरोप है कि अचानक मिली यह लोकप्रियता अब बिक्रम और उनके परिवार के लिए डर का सबब बन गई है। पिछले कुछ दिनों से उनके मोबाइल फोन पर पाकिस्तान और बांग्लादेश जैसे देशों के अंतरराष्ट्रीय नंबरों से लगातार फोन कॉल्स और व्हाट्सएप वीडियो कॉल्स आ रहे हैं। पीड़ित दुकानदार ने दावा किया कि इन कॉल्स के जरिए उन्हें और उनके परिवार को गंभीर अंजाम भुगतने और जान से मारने की सीधी धमकियां दी जा रही हैं। इस घटना ने बिक्रम साऊ और उनके परिवार को गहरे डर और चिंता में डाल दिया है।
जानें पूरा मामला
बता दें कि यह पूरा मामला बीते 19 अप्रैल का है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी झाड़ग्राम में एक चुनावी जनसभा को संबोधित करने पहुंचे थे। रैली खत्म होने के बाद जब पीएम मोदी का काफिला लौट रहा था, तब वे अचानक सड़क किनारे ‘झालमुड़ी’ बेचने वाले बिक्रम साऊकी दुकान पर रुक गए। पीएम मोदी ने बड़े चाव से बिक्रम के हाथ की बनी झालमुड़ी खाई और उससे बातचीत भी की। इस वाकये के बाद बिक्रम की तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गई और देखते ही देखते लोग उसकी दुकान पर बड़ी संख्या में पहुंचने लग गए। वहीं बंगाल विधानसभा चुनाव में आजादी के बाद पहली बार भाजपा सरकार बनने पर कार्यकर्ताओं के लिए झालमुड़ी रखा गया था।

 

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts