रिसाली (विश्व परिवार)। राष्ट्रव्यापी तिरंगा अभियान का आयोजन गुरूवार को नगर पालिक निगम रिसाली ने किया। दुर्ग ग्रामीण विधायक और रिसाली निगम आयुक्त मोनिका वर्मा ने बीएसएफ के जवानों के साथ हांथों में तिरंगा लेकर देश भक्ति का संदेश दिया। इस दौरान आम नागरिकों से अपील की गई कि स्वतंत्रता दिवस पर अपने घरों में तिरंगा अवश्वय फहरायें।
तिरंगा यात्रा की शुरूआत दशहरा मैदान रिसाली सेक्टर से किया गया। रैली की शक्ल में यात्रा परशुराम चौक होते हुए जोहर चैक और कृष्णा टाॅकिज रोड होते हुए शहीद रजनीकांत स्मारक स्थल पहुंची, जहां पर शहीद रजनीकांत की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धा सुमन अर्पित किया। तिरंगा यात्रा का मुख्य उद्देश्य शहीदों को श्रंद्धांजली अर्पित करने और आमजनों में राष्ट्रव्यापी अभियान घर-घर तिरंगा का संदेश पहुंचाना था। इस अवसर पर नेता प्रतिपक्ष शैलेन्द्र साहू, पार्षद रमा साहू, धर्मेन्द्र भगत, शीला नारखेड़े, ईश्वरी साहू, ममता सिन्हा, सरिता देवांगन समेत नगर पालिक निगम रिसाली के अधिकारी कर्मचारी शामिल थे।
जवानों ने किया मार्च
तिरंगा यात्रा का मुख्य उद्देश्य देश भक्ति का जज्बा जगाना है। इस पद यात्रा में हांथों में तिरंगा लेकर सबसे पहले सीआईएसएफ, बीएसएफ के 100 से भी अधिक जवान हांथों में तिरंगा लेकर चल रहें थे।







