कवर्धाछत्तीसगढ़

कवर्धा में दर्दनाक सड़क हादसा: तेज रफ्तार कार ने पिता-पुत्री की मोपेड को मारी टक्कर, बेटी की मौत

कवर्धा (विश्व परिवार)। जिले के कुंडा थाना क्षेत्र के मुंगेली-पंडरिया मार्ग पर तेज रफ्तार कार ने खेत से काम कर लौट रहे मोपेड बाइक सवार पिता-पुत्री को जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में 35 वर्षीय फुलेश्वरी निर्मलकर निवासी डोमसरा की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उनके पिता गंभीर रूप से घायल हो गए।
यह हादसाबिजली ऑफिस के सामने डोमसरा गांव के पास हुआ। हादसे के बाद कार चालक वाहन छोड़कर मौके से फरार हो गया। ग्रामीणों की सूचना पर कुंडा पुलिस मौके पर पहुंची और घायल किसान को उपचार के लिए जिला अस्पताल पहुंचाया। कुंडा पुलिस ने घटना की जांच शुरू कर दी है। साथ ही फरार कार चालक की तलाश में भी जुटी है। घटना के बाद परिवार में मातम पसरा हुआ है। परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है।

 

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts