रायपुर (विश्व परिवार)। आज भारत गणराज्य के प्रथम प्रधानमंत्री पंडित जवाहर लाल नेहरू की 62 वीं पुण्यतिथि पर उन्हें सादर नमन करने राजधानी शहर रायपुर में जीई मार्ग स्थित नगर निगम के गांधी उद्यान परिसर स्थित उनके प्रतिमा स्थल के समक्ष रायपुर नगर निगम संस्कृति विभाग के तत्वावधान में नगर निगम जोन 4 के सहयोग से संक्षिप्त पुष्पांजलि कार्यक्रम रखा गया।
पुष्पांजलि आयोजन में पहुंचकर रायपुर नगर निगम संस्कृति विभाग अध्यक्ष अमर गिदवानी एवं एमआईसी सदस्य संजना संतोष हियाल ने भारत गणराज्य के प्रथम प्रधानमंत्री पंडित जवाहर लाल नेहरू को प्रतिमा स्थल पर उनकी 62 वीं पुण्यतिथि पर सादर नमन किया।







