भिलाई

मोर सेवा संगवारी योजना से घर बैठे मिल रहे ऑनलाइन दस्तावेज, नागरिक उठा रहे हैं लाभ

भिलाईनगर (विश्व परिवार)। शासन की महत्वाकांक्षी योजना ’’मोर सेवा संगवारी’’ के तहत नागरिकों को विभिन्न प्रकार के ऑनलाइन दस्तावेज एवं प्रमाण पत्र आसानी से उपलब्ध कराए जा रहे हैं। इस योजना का उद्देश्य आम नागरिकों को शासकीय सेवाओं का लाभ सरल, सुगम एवं घर बैठे उपलब्ध कराना है।
नगर पालिक निगम भिलाई में इस योजना के अंतर्गत नागरिक टोल फ्री नंबर 14545 पर निःशुल्क कॉल कर मोर सेवा संगवारी के एजेंट को अपने घर बुला सकते हैं। एजेंट द्वारा नागरिकों से आवश्यक जानकारी एवं दस्तावेज प्राप्त कर ऑनलाइन प्रक्रिया पूर्ण की जाती है, जिससे लोगों को कार्यालयों के चक्कर लगाने की आवश्यकता नहीं पड़ती। मोर सेवा संगवारी योजना के माध्यम से आय, निवास, जाति प्रमाण पत्र सहित अन्य आवश्यक दस्तावेज एवं सेवाएं ऑनलाइन उपलब्ध कराई जा रही हैं। इससे समय की बचत होने के साथ-साथ नागरिकों को पारदर्शी एवं त्वरित सेवा का लाभ मिल रहा है। नगर निगम प्रशासन ने नागरिकों से शासन की इस जनहितकारी योजना का अधिक से अधिक लाभ लेने की अपील की है। साथ ही कहा है कि किसी भी प्रकार की ऑनलाइन दस्तावेज संबंधी आवश्यकता होने पर टोल फ्री नंबर 14545 पर संपर्क कर सुविधा प्राप्त की जा सकती है।

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts