छत्तीसगढ़रायपुर

सियाचिन के वीर सपूत शहीद राजीव पाण्डेय को रायपुर में श्रद्धांजलि, 39वें शहादत दिवस पर किया नमन

रायपुर (विश्व परिवार)। विश्व की सबसे दुर्गम सैन्य चोटी सियाचिन ग्लेशियर पर राष्ट्रध्वज तिरंगा फहराकर मातृभूमि की सेवा करते हुए दिनांक 29 मई 1987 को वीरगति को प्राप्त हुए रायपुर निवासी भारतीय सेना के द्वितीय लेफ्टिनेंट शहीद राजीव पाण्डेय का आज उनके 39 शहादत दिवस पर सादर नमन करने राजधानी शहर रायपुर के संजय नगर टिकरापारा में स्थित उनके मूर्ति स्थल के समक्ष उन्हें सादर नमन करने रायपुर नगर पालिक निगम संस्कृति विभाग के तत्वावधान में नगर पालिक निगम जोन 6 के सहयोग से रखे गए संक्षिप्त पुष्पांजलि आयोजन में रायपुर नगर पालिक निगम संस्कृति विभाग अध्यक्ष अमर गिदवानी, रायपुर नगर निगम जोन 6 जोन अध्यक्ष बद्री प्रसाद गुप्ता, रायपुर निवासी शहीद राजीव पाण्डेय के परिजनों, नगर निगम जोन 6 जोन कमिश्नर हितेन्द्र यादव सहित बड़ी संख्या में नगर के गणमान्यजनों, महिलाओं, सामाजिक कार्यकर्त्ताओं,वरिष्ठ नागरिकों, नवयुवकों, आमजनों ने मूर्ति स्थल पर पहुंचकर भारतीय सेना के द्वितीय लेफ्टिनेंट शहीद राजीव पाण्डेय को उनके 39वें शहादत दिवस पर सादर नमन किया।

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts