छत्तीसगढ़रायपुर

विश्व पर्यावरण दिवस अभियान-2026 के अंतर्गत रायपुर मंडल द्वारा एकल उपयोगी प्लास्टिक का प्रतिबंध एवं  प्लास्टिक उन्मूलन जागरूकता अभियान

रायपुर (विश्व परिवार)। दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के रायपुर मंडल द्वारा “विश्व पर्यावरण दिवस अभियान-2026” (15 मई से 5 जून 2026) के अंतर्गत पर्यावरण संरक्षण, स्वच्छता एवं जन-जागरूकता को बढ़ावा देने हेतु विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है।
इसी क्रम में दिनांक 23 से 26 मई 2026 तक मंडल के सभी प्रमुख स्टेशनों पर व्यापक जन-जागरूकता एवं निरीक्षण अभियान चलाया गया। अभियान के दौरान स्टेशनों पर स्थापित प्लास्टिक बोतल क्रशिंग मशीनों की कार्यस्थिति, उपयोगिता एवं रखरखाव का गहन निरीक्षण किया गया। साथ ही यात्रियों एवं कर्मचारियों को एकल-उपयोग प्लास्टिक के प्रयोग से बचने, प्लास्टिक अपशिष्ट के उचित निपटान तथा स्टेशन परिसरों को स्वच्छ एवं पर्यावरण-अनुकूल बनाए रखने हेतु जागरूक एवं प्रेरित किया गया।
रेलवे स्टेशनों पर विक्रेताओं के स्टॉलों पर एकल-उपयोग प्लास्टिक प्रतिबंध के कार्यान्वयन की निगरानी के लिए विशेष अभियान। रेलवे स्टेशनों पर जल पुनर्भरण केन्द्रों का निरीक्षण। यात्रियों को अपनी बोतलें स्वयं भरने के लिए प्रोत्साहित करना, जिससे एकल-उपयोग प्लास्टिक बोतलों का उपयोग कम हो।
स्वच्छ पानी की बोतलों के उपयोग और प्लास्टिक प्रदूषण के प्रति जागरूकता पैदा करने के लिए
रेलवे स्टेशनों पर पीए सिस्टम के माध्यम से प्लास्टिक की बोतलों और अन्य वस्तुओं के सीमित उपयोग के लिए यात्रियों से सहयोग मांगा गया इस संबंध में यात्रियों से प्रतिक्रिया भी ली गई।
ट्रेन सेवा प्रदाताओ आपूर्तिकर्ताओं को खानपान और अन्य सेवाओं में नए प्लास्टिक उत्पादों के स्थान पर रिसाइकिल विकल्पों का उपयोग करने के लिए प्रोत्साहित किया गया।
माइक्रो प्लास्टिक प्रदूषण को कम करने के लिए विक्रेताओं/कर्मचारियों को पैकेजिंग बैग (दूध और अन्य डेयरी उत्पाद) को आंशिक रूप से कम करने के बारे में जागरूक किया गया।

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts