रायपुर (विश्व परिवार) । बुधवार को रायपुर नगर निगम जोन 6 कार्यालय में जोन वेंडिंग समिति की बैठक नगर निगम जोन 6 जोन कमिश्नर और जोन वेंडिंग समिति की अध्यक्ष प्रीति सिंह की अध्यक्षता और जोन 6 जोन अध्यक्ष बद्री प्रसाद गुप्ता, राजस्व विभाग अध्यक्ष अवतार सिंह बागल, नगरीय नियोजन एवं भवन अनुज्ञा विभाग अध्यक्ष मनोज वर्मा, पार्षद स्वप्निल मिश्रा, जयश्री नायक, रमेश सपहा, रवि सोनकर,प्रमोद कुमार साहू, एल्डरमैन मनीष करड़भुजे, सीएसपी यातायात, विभागीय अधिकारियों, जोन 6 कार्यपालन अभियंता लाल महेंन्द्र प्रताप सिंह,अन्य सम्बंधित जोन अधिकारियों की उपस्थिति में हुई।
जोन वेंडिंग समिति ने बैठक में चर्चा कर जोन 6 क्षेत्र अंतर्गत वार्ड 58 क्षेत्र में पुजारी पार्क ईसाई कब्रिस्तान रोड में / गुलाब बाबा रोड में, वार्ड 60 में त्रिमूर्ति मन्दिर के सामने, वार्ड 61 में शीतला मन्दिर के पास, वार्ड 65 में महाराजबंध तालाब के पास के स्थल को चिन्हित कर वहाँ वेंडिंग जोन विकसित करने हेतु प्रस्ताव दिया है।







