छत्तीसगढ़रायपुर

रायपुर में आज शाम कई इलाकों में जलापूर्ति रहेगी प्रभावित, पाइपलाइन सुधार कार्य के चलते राजेंद्र नगर, तेलीबांधा और शंकर नगर में पानी की किल्लत संभव

रायपुर (विश्व परिवार)। राजधानी रायपुर में मंगलवार 3 नवंबर को शाम की जलापूर्ति प्रभावित रहने वाली है। तेलीबांधा गुरुद्वारा के पास 700 एमएम व्यास की डीआईए राइजिंग पाइपलाइन में सुधार कार्य किया जा रहा है। इसके चलते 80 एमएलडी पुराने फिल्टर प्लांट से भरने वाली पानी की टंकियों से होने वाली जलापूर्ति प्रभावित होगी।
इस कार्य के कारण राजेंद्र नगर, श्याम नगर, तेलीबांधा और शंकर नगर क्षेत्रों में संध्याकालीन जलापूर्ति प्रभावित रहेगी। वहीं खमतराई और भनपुरी पुरानी टंकी से होने वाली जलापूर्ति भी आंशिक रूप से प्रभावित होने की संभावना है।
पाइपलाइन में सुधार कार्य के चलते संबंधित क्षेत्रों के रहवासियों को शाम के समय पानी की किल्लत का सामना करना पड़ सकता है। ऐसे में लोगों को सलाह दी गई है कि वे अपनी जरूरत के अनुसार पहले से पानी का पर्याप्त इंतजाम कर लें।

 

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts