नई दिल्ली (विश्व परिवार)। नेपाल में आई विनाशकारी बाढ़ से हुई त्रासदी ने नेपाल को तबाह करके रख दिया, इसी क्रम में त्रिशूली-3A हाइड्रोपावर की नंबर-3 भी है. त्रिशूली-3A हाइड्रोपावर प्रोजक्ट के टनल से बचकर बाहर निकले एक श्रमिक राज क्षेत्री ने वहां के भयावह हालात की आपबीती सुनाई. राज क्षेत्री ने चीन की पावर चाइना कॉरपोरेशन और उसके सुपरवाइजर की भूमिका पर भी गंभीर सवाल उठाए हैं।
नेपाल बाढ़ के बीच त्रिशूली हाइड्रोपावर टनल से जिंदा बचे मजदूर राज क्षेत्री ने बड़ा खुलासा करते हुए चीनी सुपरवाइजर पर बहुत बड़ा गंभीर आरोप लगाए।
नेपाल में आई भीषण बाढ़ के बीच त्रिशूली-3A हाइड्रोपावर टनल में फंसे भारतीय मजदूर राज क्षेत्री मौत के मुंह से बाल-बाल बचे हैं. त्रिशूली-3A हाइड्रोपावर में इंजीनियरिंग वर्क्स का ठेका चीन की पावर चाइना कॉरपोरेशन को मिला हुआ है और उसके सुपरवाइजरों की निगरानी में वहां काम किया जाता है।
श्रमिक राज क्षेत्री के अनुसार, टनल में करीब 265 श्रमिक काम कर रहे थे. उन्होंने दावा किया कि सुरंग के अंदर कई लोगों की मौत हो चुकी है, जबकि कुछ लोग मदद के लिए चिल्ला रहे थे।
उसने चीन के सुपरवाइजर पर गंभीर आरोप लगाया और कहा कि अगर समय रहते कोशिश की जाती तो कई श्रमिकों को बचाया जा सकता था. राज क्षेत्री ने बताया कि सुरंग के अंदर काम करते समय जिस वक्त सैलाब आया, उस समय आंधी-तूफान जैसा माहौल बन गया।
उसने आगे बताया कि बाहर निकलने की अनुमति मांगने पर चीनी सुपरवाइजर ने कहा कि तुमलोग काम जारी रखो मैं बाहर देखकर आता हूं. फिर वह टनल से बाहर निकल गया और वापस नहीं आया. थोड़ी देर बाद टनल के ऊपर से मलबे के साथ एक बड़ा सैलाब आने लगा. खतरे को भांपते हुए वे अपने साथियों के साथ टनल के मुहाने की ओर भागे और वहां से बाहर निकलने में सफल रहे।
घायल और सदमे में मौजूद राज क्षेत्री ने खुलासा किया कि खतरे को भांपते ही चीनी सुपरवाइजर ने अपनी जिम्मेदारी निभाने के बजाय पूरी तरह से गैर-जिम्मेदाराना रुख दिखाया. उसने अपनी जान बचाने को प्राथमिकता दी और टनल का मुख्य गेट बंद करके अकेले ही बाहर भागने की कोशिश की, ताकि अंदर मौजूद मजदूर बाहर न आ सकें।







