छत्तीसगढ़रायपुर

एम्स रायपुर में पांचवीं राज्य स्तरीय स्नातक (एमबीबीएस) पैथोलॉजी क्विज प्रतियोगिता का आयोजन

रायपुर (विश्व परिवार) । एम्स रायपुर के पैथोलॉजी एवं लैब मेडिसिन विभाग द्वारा आईएपीएम (IAPM) छत्तीसगढ़ चैप्टर के सहयोग से पांचवीं वार्षिक राज्य स्तरीय स्नातक (एमबीबीएस) पैथोलॉजी क्विज प्रतियोगिता का सफल आयोजन किया गया।
प्रतियोगिता में राज्य के विभिन्न मेडिकल कॉलेजों की 9 टीमों ने भाग लिया। प्रत्येक टीम में एमबीबीएस द्वितीय वर्ष के दो छात्र शामिल थे।
प्रतिभागी संस्थानों में RIIMS रायपुर, पं. जवाहरलाल नेहरू स्मृति चिकित्सा महाविद्यालय (Pt. JNM) रायपुर, शासकीय चिकित्सा महाविद्यालय रायगढ़, राजनांदगांव, अंबिकापुर, एसआरआईएमएसआर पचेड़ा, सीसीएम मेडिकल कॉलेज दुर्ग, श्री बालाजी इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज रायपुर तथा एम्स रायपुर शामिल रहे।
कार्यक्रम में आईएपीएम छत्तीसगढ़ चैप्टर की सचिव डॉ. चांदनी कृष्णानी एवं कोषाध्यक्ष डॉ. वनिता अडिले मुख्य रूप से उपस्थित रहीं। इसके अलावा विभिन्न मेडिकल कॉलेजों से डॉ. रानी पांडे, डॉ. मोनिका, डॉ. शाम्भवी, डॉ. आकांक्षा, डॉ. अपूर्वा तथा डॉ. चंद्राकर सहित अनेक संकाय सदस्य उपस्थित रहे। एम्स रायपुर के पैथोलॉजी एवं लैब मेडिसिन विभाग के संकाय सदस्यों ने भी कार्यक्रम में भाग लिया।
कार्यक्रम की आयोजन सचिव डॉ. के. अंकिता साइमन, सहायक प्राध्यापक, पैथोलॉजी एवं लैब मेडिसिन थीं। प्रतियोगिता में कुल छह चरण आयोजित किए गए, जिनमें महान वैज्ञानिकों की पहचान, ग्रॉस स्पेसिमेन राउंड, माइक्रोस्कोपी राउंड, केस आधारित राउंड, इनोवेटिव राउंड तथा रैपिड फायर राउंड शामिल थे। आयोजन समिति में डॉ. स्मृति रेखा जेना, डॉ. चिलुमुरी सरया, डॉ. प्रप्ति, डॉ. थारिणी, डॉ. श्रिया तथा एमबीबीएस विद्यार्थियों श्रीजित शिवकुमार, अनुश, विवेकानंद पुजारी, पार्थ चक्रनारायण और सर्वांगना ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।
प्रतियोगिता में एसआरआईएमएसआर, पचेड़ा की टीम ने प्रथम स्थान, एम्स रायपुर की टीम ने द्वितीय स्थान तथा श्री बालाजी इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज, रायपुर और शासकीय चिकित्सा महाविद्यालय, अंबिकापुर की टीमों ने संयुक्त रूप से तृतीय स्थान प्राप्त किया। शासकीय चिकित्सा महाविद्यालय, राजनांदगांव की टीम को सांत्वना पुरस्कार प्रदान किया गया।
एम्स रायपुर के एमबीबीएस 2024 बैच के विद्यार्थियों ने बड़ी संख्या में दर्शक के रूप में भाग लिया और ऑडियंस राउंड में पूछे गए प्रश्नों का उत्साहपूर्वक उत्तर दिया। समापन समारोह में पैथोलॉजी एवं लैब मेडिसिन विभागाध्यक्ष डॉ. अमित कुमार चौहान, डॉ. चांदनी कृष्णानी तथा डॉ. वनिता अडिले ने विजेता टीमों को ट्रॉफी, प्रमाण-पत्र एवं पुरस्कार प्रदान कर सम्मानित किया। कार्यक्रम का समापन एमबीबीएस 2024 बैच के कक्षा प्रतिनिधि सत्यजीत जटाप द्वारा धन्यवाद ज्ञापन के साथ हुआ।

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts