Home जांजगीर-चांपा घर आजा संगी अभियान के तहत वापस आए श्रमिकों ने किया मतदान

घर आजा संगी अभियान के तहत वापस आए श्रमिकों ने किया मतदान

27
0

जांजगीर चांपा(विश्व परिवार)-  लोकसभा चुनाव के तीसरे चरण में छत्तीसगढ़ की सात लोकसभा सीटों पर मतदान जारी है। इसमें रायपुर, दुर्ग, बिलासपुर, कोरबा, रायगढ़, सरगुजा, जांजगीर-चांपा लोकसभा क्षेत्र में वोट डाले जा रहे हैं। वोटिंग शाम 6 बजे तक होगी।

वहीं घर आजा संगी अभियान के तहत मतदान करने वापस आए श्रमिक ने उत्साह, उमंग के साथ अपने मताधिकार का उपयोग किया। जिले के विभिन्न ग्राम पंचायतों में ऐसे श्रमिक परिवारों ने मतदान किया। श्रमिकों ने बताया कि लोकतंत्र को मजबूत और मताधिकार का उपयोग करने के लिए हम गांव पहुंचे तो स्वागत किया गया। इसके साथ मतदान के दौरान मिली सुविधाओं से हमे बहुत ही खुशी हुई।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here