दुर्ग

जर्जर दुकानों की मरम्मत को लेकर अधिकारियों के साथ जल्द होगी बैठक, महापौर अलका बाघमार

  • इंदिरा मार्केट के जर्जर मूत्रालय की शीघ्र मरम्मत के निर्देश, पसरा दुकानदारों को सड़क सीमा के भीतर दुकान लगाने की समझाइश

दुर्ग (विश्व परिवार)। नगर पालिक निगम दुर्ग की महापौर अलका बाघमार ने आज इंदिरा मार्केट क्षेत्र का निरीक्षण कर बाजार की व्यवस्थाओं एवं व्यापारियों की समस्याओं का जायजा लिया। इस दौरान उनके साथ निगम आयुक्त लीना कोसम, सभापति श्याम शर्मा, एमआईसी सदस्य देव नारायण चन्द्राकर, नीलेश अग्रवाल एवं रंजीता पाटिल, भवन अधिकारी प्रकाश थवानी तथा स्वास्थ्य अधिकारी दुर्गेश गुप्ता सहित निगम के अधिकारी उपस्थित रहे।

निरीक्षण के दौरान महापौर अलका बाघमार ने इंदिरा मार्केट फूल बाजार क्षेत्र के आसपास के व्यापारियों से चर्चा कर उनकी समस्याओं की जानकारी ली।महापौर अलका बाघमार द्वारा इदिरा मार्केट के जर्जर दुकानों के समस्यों के समाधान हेतु अधिकारियों के साथ बुधवार को अपने कक्ष पर बैठक आहुति कर मरमत कार्यो को लेकर कार्यो योजना बनाया जाएगा।

महापौर ने कहा कि बैठक में अधिकारियों से चर्चा कर आवश्यक समाधान निकालने की दिशा में कार्य किया जाएगा।

निरीक्षण के दौरान सभापति श्याम शर्मा ने इंदिरा मार्केट फूल बाजार के समीप स्थित जर्जर मूत्रालय की ओर महापौर एवं अधिकारियों का ध्यान आकर्षित कराया। महापौर ने मामले को गंभीरता से लेते हुए संबंधित अधिकारियों को बाजार क्षेत्र के मूत्रालय की आवश्यक मरम्मत का कार्य जल्द से जल्द कराने के निर्देश दिए, ताकि बाजार में आने वाले नागरिकों एवं व्यापारियों को बेहतर सुविधा मिल सके।
महापौर ने निरीक्षण के दौरान सड़क किनारे पसरा दुकान लगाने वाले दुकानदारों से भी चर्चा की। उन्होंने दुकानदारों को सड़क सीमा के भीतर ही दुकान लगाने की समझाइश देते हुए कहा कि बाजार में आने-जाने वाले नागरिकों को किसी प्रकार की परेशानी नहीं होनी चाहिए। उन्होंने अधिकारियों को भी बाजार क्षेत्र में आवागमन सुचारू बनाए रखने तथा व्यवस्था पर नियमित निगरानी रखने के निर्देश दिए।महापौर ने इदिरा मार्केट के दुकानदारों को कहा कि अपना सामान दुकान के बाहर अधिक ने निकले, नही तो कार्रवाही की जाएगी।

महापौर ने कहा कि शहर के प्रमुख बाजारों में नागरिकों और व्यापारियों दोनों की सुविधाओं को ध्यान में रखते हुए व्यवस्थाओं को बेहतर बनाया जाएगा। समस्याओं का स्थल निरीक्षण कर संबंधित अधिकारियों के माध्यम से समयबद्ध निराकरण सुनिश्चित किया जाएगा।

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts