रायपुर (विश्व परिवार)। देवपुरी स्थित ‘एना होम कॉन्सेप्ट’ ने आगामी त्योहारी सीजन को ध्यान में रखते हुए होम डेकोरेशन के लिए आकर्षक और नए उत्पादों का कलेक्शन पेश किया है। घर, ऑफिस या व्यावसायिक प्रतिष्ठान को खूबसूरत और आकर्षक बनाने के इच्छुक ग्राहकों के लिए यहां विभिन्न प्रकार के डेकोरेशन आइटम उपलब्ध हैं। खास बात यह है कि चयनित उत्पादों पर 5 प्रतिशत से लेकर 20 प्रतिशत तक की विशेष छूट दी जा रही है।
‘एना होम कॉन्सेप्ट’, माना रोड, देवपुरी में उपलब्ध नए स्टॉक में आकर्षक वॉसेज, आर्टिफैक्ट्स, वॉल आर्ट, मेटल आर्ट, सीनरीज, वॉल फ्रेम्स, आर्टिफिशियल फ्लावर्स, वर्टिकल गार्डन्स, म्यूरल्स, वॉटर फाउंटेन्स, स्टैच्यूज तथा बुद्धा एवं देवी-देवताओं की सजावटी मूर्तियां शामिल हैं। त्योहारी अवसरों पर घर के इंटीरियर को नया लुक देने के लिए इन उत्पादों को विशेष रूप से उपयोगी बताया जा रहा है।
संस्थान के नए कलेक्शन में पारंपरिक कला और आधुनिक डिजाइन का सुंदर मेल देखने को मिलता है। आकर्षक वास (फूलदान), कलात्मक वॉल फ्रेम, मेटल आर्ट और सजावटी कलाकृतियां ड्राइंग रूम, लॉबी, ऑफिस तथा अन्य स्थानों की खूबसूरती बढ़ाने में उपयोगी हो सकती हैं। वहीं आर्टिफिशियल फ्लावर्स और वर्टिकल गार्डन कम जगह में भी हरियाली और सजावट का आकर्षक एहसास देते हैं।
त्योहारी सीजन में दीपावली सहित विभिन्न अवसरों पर लोग अपने घरों और प्रतिष्ठानों को सजाने के लिए नए डेकोरेशन आइटम खरीदते हैं। इसी जरूरत को देखते हुए ‘एना होम कॉन्सेप्ट’ में नए स्टॉक की बड़ी रेंज उपलब्ध कराई गई है, ताकि ग्राहकों को अलग-अलग डिजाइन और जरूरत के अनुसार विकल्प मिल सकें।
संस्थान की ओर से बल्क ऑर्डर के लिए भी ग्राहकों को संपर्क करने का आग्रह किया गया है। घर की सजावट के साथ-साथ होटल, रेस्टोरेंट, ऑफिस, शोरूम और अन्य व्यावसायिक स्थानों के लिए भी यहां विभिन्न प्रकार के होम डेकोर आइटम उपलब्ध हैं।







