Home छत्तीसगढ़ लोकसभा चुनाव में महिलाओं ने निभाई महत्वपूर्ण भूमिका, मैदान में उतरीं 29...

लोकसभा चुनाव में महिलाओं ने निभाई महत्वपूर्ण भूमिका, मैदान में उतरीं 29 महिलाओं में से तीन की चमकी किस्मत

70
0

छत्तीसगढ़(विश्व परिवार) |  छत्तीसगढ़ में लोकसभा चुनाव के नतीजे सामने आ चुके हैं। इस बार के चुनावों में महिलाओं ने भी अपनी अहम भूमिका निभाई है। राज्य की 11 लोकसभा सीटों में से तीन पर महिला प्रत्याशियों ने जीत हासिल की है।

भारतीय जनता पार्टी की दो महिला प्रत्याशी और कांग्रेस की एक महिला प्रत्याशी ने जीत दर्ज की है। भाजपा की विजयी महिला प्रत्याशियों में रूपकुमारी चौधरी, और दूसरी महिला प्रत्याशी कमलेश जांगड़े शामिल हैं, जबकि कांग्रेस की ओर से ज्योत्सना चरणदास महंत ने सफलता प्राप्त की है।

इन चुनावी नतीजों ने यह साबित कर दिया है कि महिलाएं भी राजनीति के क्षेत्र में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही हैं और देश की जनता का समर्थन प्राप्त कर रही हैं।

बता दें कि कोरबा लोकसभा सीट पर भाजपा की सरोज पांडेय और कांग्रेस की ज्योत्सना चरणदास महंत के बीच मुकाबला था। ऐसे ही रायगढ़ में भाजपा के राधेश्याम राठिया के सामने कांग्रेस की डा. मेनका देवी सिंह, सरगुजा में भाजपा के चिंतामणि महराज के सामने कांग्रेस की शशि सिंह, महासमुंद में कांग्रेस के ताम्रध्वज साहू के सामने रूपकुमारी चौधरी तथा जांजगीर-चांपा में कांग्रेस के डा. शिव कुमार डहरिया के सामने भाजपा की कमलेश जांगड़े चुनावी रण में थीं। भाजपा की रूपकुमारी चौधरी और कमलेश जांगड़े की किस्मत चमकी है और वे चुनावी रण जीतने में सफल हुई हैं। दो बार की विधायक रूपकुमारी चौधरी पहली बार लोकसभा चुनाव के मैदान में थीं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here