Home खेल विराट कोहली के करियर में खास है आज का दिन… 8 साल...

विराट कोहली के करियर में खास है आज का दिन… 8 साल पहले वेस्टइंडीज के खिलाफ खेली थी 200 रन की पारी

41
0
  • 21 जुलाई 2016 को शुरू हुआ था पहला टेस्ट मैच
  • विराट ने मैच के दूसरे दिन हासिल की थी उपलब्धि
  • भारत ने पारी और 92 रन से हासिल की थी जीत

नई दिल्ली(विश्व परिवार)विराट कोहली के क्रिकेट करियर में 22 जुलाई का दिन बहुत खास है। 8 साल पहले यानी 2016 में विराट टीम के कप्तान थे। टीम वेस्टइंडीज के दौरे पर थी। विराट ने सीरीज के पहले टेस्ट के दूसरे दिन 200 रन की पारी खेली थी। इस तरह वे विदेशी धरती पर दोहरा शतक लगाने वाले भारत के पहले कप्तान बने थे।

21 जुलाई से शुरू टेस्ट में विराट ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया था। पहले दिन का खेल खत्म होने तक भारत ने चार विकेट खोकर 302 रन बनाए थे। विराट 143 रन पर नाबाद थे।

दूसरे दिन यानी 22 जुलाई को विराट ने दोहरा शतक पूरा किया। ग्रेबियल की गेंद पर बोल्ड आउट होने से पहले विराट ने 200 रन बनाने के लिए 283 गेंदों का सामना किया और 24 चौके लगाए थे।

IND Vs WI 1st Test, North Sound, July 21 – 24, 2016

  • टीम इंडिया ने पहली पारी में 8 विकेट के नुकसान पर 566 रन बनाए।
  • विराट (200 रन) के अलावा रविचंद्रन अश्विन ने 113 रन की पारी खेली।
  • सलामी बल्लेबाज के रूप में शिखर धवन ने 84 रनों का योगदान दिया।
  • जवाब में मेजबान वेस्टइंडीज की पहली पारी 243 रन पर सिमट गई।
  • उमेश यादव – मोहम्मद शमी ने शानदार बॉलिंग की। 4-4 विकेट लिए।
  • भारत ने WI को फॉलोऑन देते हुए फिर बल्लेबाजी के लिए बुलाया।
  • दूसरी पारी में वेस्टइंडीज की टीम मात्र 231 रन पर ऑलआउट हो गई।
  • इस तरह टीम इंडिया ने पारी और 92 रन से बड़ी जीत हासिल की।
  • दूसरी पारी में रविचंद्रन अश्विन ने 7 विकेट लिए। मैन ऑफ द मैच चुने गए।

    विराट कोहली: 113 टेस्ट में 49.15 के औसत से 8848 रन

    विराट कोहली के अलावा भारत के चार बल्लेबाज ऐसे हैं, जिन्होंने कप्तान रहते दोहरा शतक लगाया है। ये हैं – एमएस धोनी, सचिन तेंडुलकर, सुनील गावस्कर और मंसूर अली खान पटौदी। कोहली के अलावा शेष कप्तानों ने घरेलू जमीन पर दोहरा शतक लगाया है। बता दें, कोहली ने अपने करियर में सात दोहरे शतक लगाए हैं।

    विराट ने अपने टेस्ट करियर की शुरुआत 2011 में की थी। अब तक वे 113 टेस्ट खेल चुके हैं, जिनमें 49.15 के औसत और 55.56 के स्ट्राइक-रेट से 8848 रन बनाए हैं। इनमें 29 शतक और 30 अर्धशतक शामिल हैं। विराट वर्तमान में टेस्ट में भारत के लिए सर्वाधिक रन बनाने वालों की सूची में तेंडुलकर, राहुल द्रविड़ और गावस्कर के बाद चौथे स्थान पर हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here