Home नई दिल्ली वह एक सच्चे राष्ट्रभक्त थे – अमित शाह

वह एक सच्चे राष्ट्रभक्त थे – अमित शाह

21
0

नई दिल्ली(विश्व परिवार)। दिल्ली में एक कार्यक्रम को संबोधित करते हुए केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने दिग्गज उद्योगपति रतन टाटा को याद किया। उन्होंने कहा, “श्री रतन टाटा का कल स्वर्गवास हो गया। मैं उन्हें अपनी भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित करता हूं। वह न केवल भारत में बल्कि दुनिया में एक सम्मानित उद्योगपति थे। उन्होंने ऐसे समय में टाटा समूह का नेतृत्व संभाला जब टाटा समूह के लिए बदलाव करना महत्वपूर्ण था। वह एक सच्चे राष्ट्रभक्त थे।”
अमित शाह ने आगे कहा,”उन्होंने टाटा समूह के काम करने के तरीके और कई व्यवसायों को बदल दिया। रतन टाटा जी के नेतृत्व में व्यापार समूह ने शिक्षा और कैंसर उपचार सहित कई अन्य क्षेत्रों में बहुत काम किया। रतन टाटा की विरासत उद्योग में लोगों का मार्गदर्शन करेगी।”

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here