छत्तीसगढ़रायपुर

महिला सैन्य पुलिस भर्ती रैली 23 फरवरी 2026 को कटनी में, छत्तीसगढ़ की सीईई उत्तीर्ण अभ्यर्थी होंगी शामिल

रायपुर (विश्व परिवार)। सेना भर्ती कार्यालय, जबलपुर (मध्य प्रदेश) द्वारा भारतीय सेना में महिला सैन्य पुलिस पदों के लिए भर्ती रैली का आयोजन 23 फरवरी 2026 को पुलिस ग्राउंड, झिन्झारी, कटनी (मध्य प्रदेश) में किया जाएगा। इस भर्ती रैली में सेना भर्ती कार्यालय, रायपुर (छत्तीसगढ़) के अंतर्गत आने वाले राज्य के सभी 33 जिलों की वे महिला उम्मीदवार भाग लेंगी, जिन्होंने सामान्य प्रवेश परीक्षा (कॉमन एंट्रेंस एग्ज़ामिनेशन-सीईई) में सफ लता प्राप्त की है।
यह भर्ती प्रक्रिया छत्तीसगढ़ की महिला अभ्यर्थियों के लिए भारतीय सेना में महिला सैन्य पुलिस के रूप में सेवा देने का एक महत्वपूर्ण अवसर प्रदान करती है। उल्लेखनीय है कि भारतीय सेना द्वारा 30 जून 2025 से 10 जुलाई 2025 के मध्य ऑनलाइन सामान्य प्रवेश परीक्षा (सामान्य प्रवेश परीक्षा) का आयोजन किया गया था। केवल वही महिला उम्मीदवार, जिन्हें इस परीक्षा में उत्तीर्ण घोषित किया गया है, शारीरिक दक्षता परीक्षा, दस्तावेज़ सत्यापन एवं अन्य निर्धारित भर्ती प्रक्रियाओं में सम्मिलित होने की पात्र होंगी।
शारीरिक दक्षता परीक्षा एवं दस्तावेज़ सत्यापन में सफल घोषित महिला उम्मीदवारों की चिकित्सीय जांच 24 फरवरी 2026 को सेना अस्पताल, जबलपुर में संपन्न कराई जाएगी।

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts