छत्तीसगढ़जांजगीर-चांपा

जांजगीर में पहला एनकाउंटर, पैर में गोली लगने से घायल बदमाश गिरफ्तार

जांजगीर (विश्व परिवार)। जांजगीर मे पुलिस और बदमाशों के बीच काउंटर फायरिंग की खबर है। पुलिस के अनुसार 2 रातों मे 5 जगह डकैती और हत्या का प्रयास करने वाले 7 बदमाशों को पुलिस ने पकडा। आठवें बदमाश मास्टरमाइंड रामनाथ ने सुबह सुबह पुलिस की घेराबंदी से निकलने के लिए देशी कट्टे से जवानों पर फायरिंग किया। जवाबी कार्यवाहियों मे बदमाश के पैर मे गोली लगी। थाना शिविरीनारायण और पामगढ़ का मामला है।

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts