छत्तीसगढ़रायपुर

कंकाली तालाब में अज्ञात शव मिलने से सनसनी, पुलिस ने शुरू की जांच

रायपुर (विश्व परिवार)। राजधानी के पुरानी बस्ती थाना इलाके स्थित कंकाली तालाब में एक अज्ञात व्यक्ति का शव मिलने से क्षेत्र में हलचल मच गई। सूचना पर पुलिस टीम मौके पर पहुंची और शव को बाहर निकालकर पोस्टमॉर्टम के लिए भिजवाया गया।
प्रारंभिक पड़ताल में मृतक के पास कोई पहचान संबंधी दस्तावेज नहीं मिले, जिससे उसकी शिनाख्त अब तक नहीं हो सकी है। पुलिस आसपास के लोगों से पूछताछ कर रही है और इलाके के सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है। थाना प्रभारी शील आदित्य सिंह के मुताबिक, सूचना मिलते ही पेट्रोलिंग दल को मौके पर भेजा गया। मौत किन परिस्थितियों में हुई, यह पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट के बाद ही साफ होगा। पुलिस हत्या, दुर्घटनावश गिरने या अन्य संभावनाओं सभी पहलुओं पर जांच कर रही है।

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts