गरियाबंदछत्तीसगढ़

राजिम कुंभ कल्प मेला में आज गूंजेगा दिलीप षड़ंगी का जस

  • गीतिका चक्रधर कथक एवं ईश्वर देवांगन लोकमंच के माध्यम से बिखेरेंगे छटा

गरियाबंद (विश्व परिवार)। राजिम कुंभ कल्प मेला के नौवें दिवस सोमवार आज सांस्कृतिक संध्या खास रहेगी। मुख्य मंच पर शाम 7 बजे से प्रदेश के प्रसिद्ध जस सम्राट एवं लोक गायक दिलीप षड़ंगी अपनी झमाझम प्रस्तुति देकर दर्शकों को झूमने पर मजबूर करेंगे। वहीं रायपुर की गीतिका चक्रधर द्वारा कथक नृत्य की मनमोहक प्रस्तुति दी जाएगी। दुर्ग से ईश्वर देवांगन एवं उनकी टीम लोकमंच की प्रस्तुति देंगे। इसी क्रम में स्थानीय नदी मंच पर नवाडीह राजिम की शांति बाई साहू द्वारा मानस गान प्रस्तुत देंगी। बोडरा के लक्ष्मी नारायण निषाद द्वारा सत्संग भजन, राजिम के शौर्य पटेल द्वारा बाल जस गीत, तौरेंगा के भेवन साहू द्वारा रामायण पाठ, चंद्रसुर के अमरनाथ निषाद द्वारा बालिका मानस भजन प्रस्तुत किया जाएगा।नवीन मेला स्थल स्थित स्थानीय मंच पर भी विविध सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित होंगे। यहां बिलासपुर की विशाखा साहू द्वारा पंडवानी गायन, पारागांव के सुरेश सोनकर द्वारा जगराता, गरियाबंद की गीता यादव द्वारा सुआ नृत्य, पोंड़ तोरला की साक्षी द्वारा लोक नृत्य प्रस्तुत किया जाएगा। इसके अलावा रायपुर की अनीता द्वारा सुगम गायन, सिंगारभाटा के हरिराम द्वारा सतनाम भजन, दुर्ग के अभिषेक वर्मा द्वारा नाचा गम्मत, धौराभाटा के रामकृष्ण सेन लोक कला मंच, बेमेतरा की खिलेश्वरी साहू द्वारा जस गीत तथा रायपुर के अयान द्वारा पियानो वादन की प्रस्तुति दी जाएगी।

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts