छत्तीसगढ़रायपुर

प्रेस क्लब में पदाधिकारियों ने एक महीने के काम काज की समीक्षा की

  • होली में रंगोत्सव का आयोजन तीन एवं चार को होगा
  • सदस्यों के हित में अनेक योजनाओं का होगा क्रियान्वयन

रायपुर (विश्व परिवार)। रायपुर प्रेस क्लब की नवनिर्वाचित कार्यकारिणी का एक माह पूरा होने पर आज एक समीक्षा बैठक की। अध्यक्ष मोहन तिवारी के नेतृत्व में कार्यकारिणी केसदस्यों ने बैठक में पिछले एक महीने में हुए कामों पर चर्चा की गई और आने वाले कार्यक्रमों की रूपरेखा तय की गई। अध्यक्ष मोहन तिवारी ने बताया कि
नई टीम ने शुरुआत से ही सदस्यों के वेलफेयर और सहभागिता वाले कार्यक्रमों पर फोकस किया है इस दौरान बसंतोत्सव सरस्वती पूजन,26 जनवरी पर बार नवापारा भ्रमण(पिकनिक कार्यक्रम) और पत्रकार साथियों के लिए जादूगर ओपी शर्मा का फ्री मैजिक शो आयोजित किया गया। कई सालों से बंद खेल मड़ई को फिर से शुरू करते हुए स्वर्गीय कुलदीप निगम स्मृति इंटर-प्रेस क्रिकेट टूर्नामेंट का आयोजन किया गया, जिसमें 22 टीमें हिस्सा ले रही हैं। पहली बार महिला क्रिकेट टीम को भी खेलने का मौका दिया गया है। सदस्यता को लेकर किसी विवाद में पड़े बिना नए साथियों को भी टूर्नामेंट में शामिल होने की अनुमति देकर कार्यकारिणी ने अपनी सकारात्मक और मंशा स्पष्ट की है।
बैठक में महासचिव गौरव शर्मा उपाध्यक्ष दिलीप साहू कोषाध्यक्ष दिनेश यदु के साथ वर्चुअल माध्यम से संयुक्त सचिव भूपेश जांगड़े और निवेदिता साहू से चर्चा कर
आने वाले एक महीने के प्रमुख कार्यक्रम तय किए गए…
जिसमें 21 फरवरी को वरिष्ठ पत्रकार स्व. मधुकर खेर की जयंती पर श्रद्धांजलि एवं स्मृति कार्यक्रम।
3 और 4 मार्च को दो दिन का भव्य प्रेस क्लब रंगोत्सव
रंगोत्सव के तहत प्रेस क्लब परिसर को खास थीम पर सजाया जाएगा। होली की पूर्व संध्या और होली के दिन गीत-संगीत, हास्य-व्यंग्य, सांस्कृतिक प्रस्तुतियां और ओपन माइक का आयोजन होगा, जिसमें प्रेस क्लब के सदस्य अपनी प्रतिभा दिखा सकेंगे।
8 मार्च को अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस प्रेस क्लब में विशेष और भव्य रूप से मनाया जाएगा। इस दिन महिला पत्रकारों के सम्मान, संवाद और सहभागिता पर केंद्रित कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। महिला पत्रकारों को मंच देने और उनके अनुभव साझा कराने के लिए विशेष सेशन रखे जाएंगे। इस आयोजन की तैयारियों के लिए संयुक्त सचिव निवेदिता साहू की अध्यक्षता में जल्द ही एक कमेटी गठित की जाएगी।
प्रेस क्लब अध्यक्ष मोहन तिवारी ने बताया कि संवाद और स्वास्थ्य पर खास पहल प्रेस क्लब को बेहतर संवाद का मंच बनाने की आधुनिकता सोच के साथ प्रेस क्लब के संवाद कार्यक्रम शुरू किए जाएंगे , जिसमें बेहतर संवाद के लिए हमर पहुना नाम से नई संवाद श्रृंखला शुरू की जाएगी,
प्रिंट मीडिया साथियों के लिए जनप्रतिनिधियों से संवाद का कार्यक्रम नेताजी आन द रिकॉर्ड
इलेक्ट्रॉनिक मीडिया के लिए इंटरैक्शन सीरीज बिग बाइट्सभी जल्द आयोजित कि जाएगी
प्रेस क्लब सदस्यों के स्वास्थ्य को ध्यान में रखते हुए सामूहिक बीमा और निजी अस्पतालों में रियायती दर पर इलाज की सुविधा के लिए प्रयास तेज करने जा रहा हैं। इस दिशा में हो रहे सकारात्मक परिणाम से जल्द सदस्यों को अवगत कराया जाएगा।
प्रेस क्लब अध्यक्ष मोहन तिवारी ने कहा कि कार्यकारिणी का उद्देश्य प्रेस क्लब को सक्रिय, सदस्य हितैषी और मजबूत संवाद मंच के रूप में आगे बढ़ाना है। आने वाले समय में और भी सार्थक कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।
नवनिर्वाचित कार्यकारिणी ने सभी सदस्यों से अपील की है कि 13 फरवरी को आयोजित स्वास्थ्य परीक्षण शिविर मे पहुंच कर अपने स्वास्थ्य परीक्षण करने के साथ आयुष्मान कार्ड अपडेट कर लेवे।

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts