रायपुर (विश्व परिवार)। भारतीय मानक ब्यूरो (बीआईएस), रायपुर शाखा कार्यालय द्वारा आज एक दिवसीय हिंदी कार्यशाला का भव्य आयोजन किया गया। यह कार्यशाला अनुरीता जोजो, वैज्ञानिक ई/निदेशक एवं प्रमुख, भारतीय मानक ब्यूरो, रायपुर की अध्यक्षता में संपन्न हुई। कार्यशाला का मुख्य उद्देश्य आधुनिक तकनीकी युग में राजभाषा हिंदी के प्रभावी प्रयोग को बढ़ावा देना और उसमें कृत्रिम बुद्धिमत्ता (एआई) के समावेश, राजभाषा नियमों की विवेचना तथा हिंदी भाषा की विरासत और भविष्यपर चर्चा करना था।
कार्यशाला की शुरुआतश्री राहुल कुमार गुप्ता, वैज्ञानिक सी/उप निदेशक, भारतीय मानक ब्यूरो, रायपुर के स्वागत भाषण से हुई, जिन्होंने सभी आमंत्रित अतिथियों और ऑनलाइन जुड़े प्रतिभागियों का स्वागत किया। अपने अध्यक्षीय उद्बोधन में अनुरीता जोजो ने प्रशासनिक कार्यों में हिंदी के सरल और तकनीक-आधारित उपयोग पर विशेष बल दिया। इस एक दिवसीय कार्यशाला के दौरान तीन महत्वपूर्ण तकनीकी सत्र आयोजित किए गए:
1. प्रथम सत्र:भारतीय मानक ब्यूरो, कोलकाता के कनिष्ठ अनुवाद अधिकारीडॉ. आशीष कुमार सावने राजभाषा हिंदी के कार्यान्वयन में एआई की भूमिका विषय पर मुख्य व्याख्यान दिया। उन्होंने विभिन्न एआई टूल्स और अनुवाद सॉफ्टवेयरों के माध्यम से राजभाषा के दैनिक कार्यों को गति देने के व्यावहारिक तौर-तरीकों को साझा किया।
2. द्वितीय सत्र:नगर राजभाषा कार्यान्वयन समिति (नराकास), रायपुर के सदस्य सचिवश्री निकेश पांडेयने राजभाषा नियमों की विवेचना पर विस्तृत प्रकाश डाला और सरकारी कामकाज में संवैधानिक प्रावधानों के सही अनुपालन की जानकारी दी।
3. तृतीय सत्र:गुरुघासीदास केंद्रीय विश्वविद्यालय, बिलासपुर के हिंदी विभाग के सहायक प्राध्यापकडॉ. मुरली मनोहर सिंहने हिंदी भाषा की विरासत और भविष्य विषय पर व्याख्यान देते हुए हिंदी के गौरवशाली इतिहास और वैश्विक परिदृश्य में इसकी उज्ज्वल संभावनाओं से अवगत कराया।
इस कार्यशाला में नगर राजभाषा कार्यान्वयन समिति (नराकास), रायपुर के 18 लघु कार्यालयों के प्रतिनिधियों सहित अन्य विभिन्न सदस्य कार्यालयों के 48 से अधिक अधिकारियों व कर्मचारियों ने ऑनलाइन माध्यम से जुड़कर एवं शाखा कार्यालय के 25 से अधिक सदस्यों ने ऑफलाईन माध्यम से जुड़करइस सत्र का लाभ उठाया। कार्यक्रम का सफल संचालन तथा धन्यवाद ज्ञापनश्री स्मिथ कुमार, निजी सचिव एवं नोडल कर्मचारी (हिंदी), भारतीय मानक ब्यूरो, रायपुर द्वारा किया गया।







