- पार्टी के प्रति निष्ठावान नहीं होते बागी
रायपुर (विश्व परिवार)। प्रदेश के वरिष्ठ कांगे्रस नेता टीएस सिंह देव ने कहा कि कांग्रेस की बागियों घर वापसी को लेकर कोई जल्दबाजी नहीं की जाएगी। बागियों का व्यक्ति प्रति नहीं बल्कि संगठन के प्रति निष्ठावान होना पड़ेगा।
आज यहां पर पत्रकारों से बातचीत करते हुए टीएस सिंहदेव ने कहा कि चुनाव के समय कई कांग्रेस नेता अपने स्वार्थ के चलते पार्टी छोडक़र चले गए है, लेकिन अब वे घर वापसी चाहते हैं, इसके लिए एक समिति गठित की गई है,लेकिन अभी तक इस पर काईकार्यवाही नही हुई है। टीएस सिंहदेव ने कहा कि राज्य में इस समय बागी नेताओं के प्रति निष्ठावान होते हैं, पार्टी के प्रति नहीं। इसलिए उनकी पार्टी में निष्ठा नहीं होती है।
इधर कांग्रेस के विधायक सुनील सोनी ने कहा कि कांग्रेस पहले अपने घर को सुधार ले उसके पश्चात कोई कार्यवाही करें।
ज्ञात रहे कांग्रेस में विधानसभा और लोकसभा चुनाव के समय टिकट नहीं मिलने पर नाराज होकर पार्टी छोडक़र कर चले जाते हैं, इसके पश्चात पुन: पार्टी में आ जाते है, जिसके कारण निष्ठावान कार्यकताओं को कॉफी गहरा लगता है।





