रायपुर

छत्तीसगढ़ उत्कल घासी घसिया महासमाज, जिला रायपुर द्वारा ‘जिला कप-2026’ का भव्य शुभारंभ

रायपुर (विश्व परिवार)। छत्तीसगढ़ उत्कल घासी घसिया महासमाज, जिला रायपुर (छत्तीसगढ़) द्वारा जिला कप-2026 भव्य क्रिकेट टूर्नामेंट का शुभारंभ दिनांक 12 फरवरी 2026 को आकाशवाणी ग्राउंड (ग्रास मेमोरियल), रायपुर में किया गया। यह बहुप्रतीक्षित टूर्नामेंट 12 फरवरी 2026 से 08 मार्च 2026 तक आयोजित किया जाएगा।
इस आयोजन में राज्य भर से लगभग 40 टीमों ने भाग लिया है। धमतरी, चरोदा, दुर्ग, भिलाई सहित विभिन्न जिलों से आई टीमों की भागीदारी ने प्रतियोगिता को राज्य स्तरीय स्वरूप प्रदान किया है। खिलाड़ियों में जोश और प्रतिस्पर्धा का उत्साह स्पष्ट रूप से देखने को मिल रहा है।
कार्यक्रम में समाज के सभी पदाधिकारी एवं सदस्य बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। विशेष रूप से युवा एवं दबंग पार्षद श्री कैलाश बेहरा की गरिमामयी उपस्थिति ने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया। साथ ही पार्षद और एम.आई.सी. श्री अवतार बागल जी, समाजसेवीं श्री शरीफ़ हिंदू भाई, सामाजिक जिला अध्यक्ष श्री राजीव नायक, श्री शैलेन्द्र नायक, श्री कुंदन डोंगरे, श्री राजेंद्र बेहरा, श्री अशोक भारती, श्री निखलेश सागर, श्री पंकज सोनी, श्री बाबू सोनी, श्री गगन सोनी सहित समाज के सभी गणमान्य सदस्यों की उपस्थिति ने आयोजन की गरिमा बढ़ाई।
टूर्नामेंट को लेकर विशेषकर युवाओं में काफी उत्साह देखने को मिल रहा है। बड़ी संख्या में युवा खिलाड़ी अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन कर रहे हैं। आयोजन स्थल पर खेल भावना, अनुशासन और सामाजिक एकता का अद्भुत वातावरण बना हुआ है।
आयोजकों ने बताया कि जिला कप-2026 का उद्देश्य समाज के युवाओं को खेल के माध्यम से एक मंच प्रदान करना, प्रतिभाओं को आगे बढ़ाना तथा आपसी भाईचारे और सामाजिक समरसता को मजबूत करना है। यह टूर्नामेंट समाज को संगठित करने और युवाओं को सकारात्मक दिशा देने का एक सशक्त प्रयास है।
समाज के पदाधिकारियों ने अपने संबोधन में कहा कि खेल गतिविधियां युवाओं के व्यक्तित्व विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं और ऐसे आयोजन समाज को नई ऊर्जा प्रदान करते हैं।
छत्तीसगढ़ उत्कल घासी घसिया महासमाज, जिला रायपुर द्वारा भविष्य में भी इसी प्रकार के भव्य एवं प्रेरणादायी आयोजनों को निरंतर जारी रखने का संकल्प व्यक्त किया गया।

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts