- सभापति सूर्यकांत राठौड,एमआईसी सदस्य दीपक जायसवाल, भोलाराम साहू, जोन 6 अध्यक्ष बद्री प्रसाद गुप्ता, पार्षद स्वप्निल मिश्रा, रमेश सपहा सहित किया भूमिपूजन
- सुप्रसिद्ध कालजयी कवि रविंद्रनाथ टैगोर मूर्ति स्थल टैगोर चौक के नवीन सौंदर्यीकरण कार्य का लोकार्पण कर दी अनुपम सौगात
रायपुर (विश्व परिवार)। आज रायपुर दक्षिण विधायक सुनील सोनी एवं रायपुर नगर पालिक निगम की महापौर मीनल चौबे ने रायपुर दक्षिण विधानसभा अंतर्गत रायपुर नगर पालिक निगम जोन 6 अंतर्गत शहीद पंकज विक्रम वार्ड कमांक 58 अंतर्गत विभिन्न 6 स्थानो पर विधायक निधि एवं नगर निगम सामान्य मद से लगभग 36 लाख रू. के नये विविध विकास कार्यों का भूमिपूजन टैगोर नगर चौक पर करते हुए नगर वासियों को अनुपम सौगात दी, रायपुर दक्षिण विधायक और रायपुर महापौर ने टैगोर चौक सुप्रसिद्ध कालजयी कवि गुरूदेव रविन्द्रनाथ टैगोर मूर्ति स्थल में रायपुर स्मार्ट सिटी लिमिटेड के माध्यम से कराये गए नवीन सौंदर्यीकरण विकास कार्य का लोकार्पण कर शानदार सौगात दी।
रायपुर दक्षिण विधायक सुनील सोनी और रायपुर महापौर मीनल चौबे ने नगर निगम सभापति सूर्यकांत राठौड, एमआईसी सदस्य दीपक जायसवाल, भोलाराम साहू, नगर निगम जोन 6 जोन अध्यक्ष बद्री प्रसाद गुप्ता, शहीद पंकज विक्रम वार्ड क्रमांक 58 की पार्षद स्वप्निल मिश्रा, पार्षद रमेश सपहा, मंडल अध्यक्ष सुनील कुकरेजा, बंगाली समाज के अध्यक्ष एवं पदाधिकारियों सहित जोन 6 जोन कमिश्नर हितेन्द्र यादव, कार्यपालन अभियंता दिनेश सिन्हा, सहायक अभियंता आशीष श्रीवास्तव सहित महिलाओ, गणमान्यजनो, सामाजिक कार्यकर्ताओं, नवयुवकों, आमजनो की बड़ी संख्या में उपस्थिति के मध्य टैगोर नगर चौक में रायपुर दक्षिण विधानसभा क्षेत्र में नगर पालिक निगम रायपुर जोन 6 क्षेत्र अंतर्गत शहीद पंकज विक्रम वार्ड क्रमांक 58 के क्षेत्र में आरएमएस कॉलोनी में शिव मन्दिर के पास रंगमंच निर्माण 4 लाख रू. में, त्रिलोकी माँ कालीबाड़ी समिति राजेन्द्र नगर में सामुदायिक भवन में अतिरिक्त हाल निर्माण 5 लाख रू. में, गुलाब बाबा मन्दिर के पास विभिन्न स्थानों पर नाली निर्माण कार्य 5 लाख रू. में, वार्ड के विभिन्न स्थानों पर स्पीड ब्रेकर निर्माण कार्य 2 लाख 10 हजार रू. में, डॉ राजेन्द्र नगर गोवर्धन चौक में सामुदायिक भवन निर्माण कार्य 9 लाख 80 हजार रू. में, श्रीराम उद्यान का सौंदर्यीकरण कार्य एसबीआई टैगोर नगर में 9 लाख 80 हजार रू. की स्वीकृत लागत से शीघ्र करने हेतु श्रीफल फोड़कर और कुदाल चलाकर भूमिपूजन कर नगरवासियों को अनुपम सौगात दी ।
रायपुर दक्षिण विधायक सुनील सोनी और महापौर मीनल चौबे ने भूमिपूजन कर नगर निगम जोन 6 जोन कमिश्नर हितेन्द्र यादव और कार्यपालन अभियंता दिनेश सिन्हा को तत्काल नये विकास कार्य स्वीकृति अनुसार चयनित संबंधित क्षेत्र स्थलों पर प्रारंभ कर तय समय सीमा के भीतर सतत मॉनिटरिंग करवाकर जनहित में जनसुविधा विस्तार हेतु गुणवत्तायुक्त तरीके से प्राथमिकता से पूर्ण करवाना सुनिश्चित करवाने निर्देशित किया।
रायपुर दक्षिण विधायक सुनील सोनी ने कहा कि जब से प्रदेश में विष्णु देव साय सरकार आई है, लगातार नए विकास कार्य तेजी से हो रहे हैँ. नगर निगम रायपुर के क्षेत्र में महापौर मीनल चौबे के नेतृत्व और सभापति सूर्यकान्त राठौड़ के मार्गदर्शन में नए विकास कार्य तेजी से हो रहे हैँ. नगर निगम रायपुर की पूर्ववर्ती शहर सरकार के कार्यकाल में विकास कार्य पूरी तरह से अवरुद्ध थे, जो अब तेजी से हो रहे हैँ. दक्षिण विधायक ने नागरिकों से नए विकास कार्य गुणवत्ता से करवाने उनका कार्य के दौरान निरीक्षण करने की अपील की है।
महापौर मीनल चौबे ने शहीद पंकज विक्रम वार्ड क्रमांक 58 में एकमुश्त लगभग 36 लाख रूपये के नए विकास कार्य प्रारम्भ होने पर रायपुर दक्षिण विधायक सुनील सोनी, वार्ड पार्षद स्वप्निल मिश्रा सहित वार्ड 58 के सभी रहवासियों को हार्दिक धन्यवाद दिया. महापौर ने नगर वासियों से रायपुर शहर को स्वच्छ और सुन्दर बनाकर स्वच्छ सर्वेक्षण 2025-26 में श्रेष्ठ स्वच्छ रैंकिंग दिलवाने सहभागिता दर्ज करवाने की अपील की और जोन 6 अधिकारियों को सतत मॉनिटरिंग कर नए विकास कार्यों को समयसीमा के भीतर गुणवत्तापूर्वक पूर्ण करवाने मंच से निर्देशित किया.
नगर निगम सभापति सूर्यकांत राठौड ने नगर निगम जोन 6 के शहीद पंकज विक्रम वार्ड कमांक 58 के क्षेत्र में विधायक निधि और नगर निगम सामान्य मद निधि से लगभग 36 लाख रू. से भी अधिक स्वीकृत लागत से विविध नये विकास कार्य प्रारंभ करवाने पर रायपुर दक्षिण विधायक सुनील सोनी की कार्यप्रणाली कोमंच से एक बार पुनः सराहा एवं उन्हें रायपुर दक्षिण विधानसभा क्षेत्र का विकास पुरूष निरुपित किया। सभापति ने कहा कि कहा सामान्यतः ऐसा देखने में नहीं आता है कि किसी एक वार्ड क्षेत्र में विधायक निधि से इतनी राशि नए विकास कार्य हेतु जारी की गई हो। किंतु यह जोन 6 के वार्ड कमांक 58 के क्षेत्र में रायपुर दक्षिण विधायक सुनील सोनी के सतत निरन्तर प्रयासो के सुफलस्वरूप हो रहा है जो कि सभी वार्डवासियों के लिए वास्तव में प्रसन्नतादायक है।
रायपुर दक्षिण विधायक सुनील सोनी और महापौर मीनल चौबे ने नगर निगम सभापति सूर्यकान्त राठौड़, एमआईसी सदस्य दीपक जायसवाल,भोलाराम साहू, जोन 6 अध्यक्ष बद्री प्रसाद गुप्ता, पार्षद स्वप्निल मिश्रा, रमेश सपहा सहित टैगोर चौक में सुप्रसिद्ध एवं कालजयी कवि गुरूदेव रविन्द्रनाथ टैगोर मूर्ति स्थल पर स्मार्ट सिटी द्वारा किये गए नए सौंदर्यीकरण कार्य का लोकार्पण कर सभी नगरवासियों को शानदार सौगात दी. रायपुर दक्षिण विधायक और महापौर ने मंच से प्रधानमंत्री आवास योजना अंतर्गत मोर जमीन मोर मकान घटक अंतर्गत वार्ड 58 क्षेत्र के रहवासी पात्र हितग्राहियों को मकान निर्माण कार्य प्रारम्भ करने हेतु स्वीकृत भवन अनुज्ञा पत्र ससम्मान प्रदत्त किये.
रायपुर नगर निगम जोन 6 अध्यक्ष बद्री प्रसाद गुप्ता ने रायपुर दक्षिण विधायक सुनील सोनी एवं रायपुर महापौर मीनल चौबे, सभापति सूर्यकांत राठौड़ को नगर निगम जोन 6 अंतर्गत शहीद पंकज विक्रम वार्ड कमांक 58 के क्षेत्र में एकमुश्त लगभग 36 लाख रू. के नये विविध विकास कार्य प्रारंभ करने भूमिपूजन करने हेतु रायपुर नगर निगम जोन क्रमांक 6 की ओर से हार्दिक धन्यवाद मंच से दिया।





