रायपुर

सम्मान समारोह में डॉ. सी. श्रीनिवासन से सम्मान पाकर भावुक हुईं, पर्यावरण संरक्षण का संदेश देते हुए भेंट की कपड़े की थैली और हनुमान चालीसा

रायपुर (विश्व परिवार)। नया सबेरा जन कल्याण समिति द्वारा आयोजित सम्मान समारोह में एक भावुक और यादगार पल देखने को मिला। समारोह में उपस्थित अतिथियों के बीच सत्यसाई हॉस्पिटल, नया रायपुर के डायरेक्टर डॉ. सी. श्रीनिवासन के हाथों सम्मान प्राप्त करना मेरे लिए बेहद गौरव और भावुकता का क्षण रहा।

इस अवसर पर डॉ. श्रीनिवासन से मुलाकात कर उन्हें पर्यावरण संरक्षण का संदेश देने के उद्देश्य से कपड़े की थैली और श्री हनुमान चालीसा भेंट की। उन्होंने बेहद आत्मीयता के साथ दोनों भेंट स्वीकार कीं। उनसे मिले स्नेह और आशीर्वाद ने इस पल को और भी खास बना दिया।

यह सम्मान और उनका आशीर्वाद मेरे लिए जीवनभर यादगार रहेगा। इस सुखद अनुभूति को शब्दों में व्यक्त कर पाना मुश्किल है।

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts