छत्तीसगढ़रायपुर

भाजपा आईटी सेल छत्तीसगढ़ की नई प्रदेश कार्यकारिणी घोषित

रायपुर (विश्व परिवार)। भारतीय जनता पार्टी छत्तीसगढ़ ने आईटी सेल की नई प्रदेश कार्यकारिणी की घोषणा कर दी है। यह नियुक्तियां प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव की सहमति से जारी की गई हैं और तत्काल प्रभाव से लागू होंगी।
घोषित कार्यकारिणी में संदीप उपारकर, अरुण साहू, संजय सोनी, प्रमोद सिंह, सौरभ कौतू और विक्की रवानी को सह संयोजक की जिम्मेदारी सौंपी गई है। वहीं, लोकेश पवार को कार्यालय प्रभारी और शैलेश दीक्षित को सह कार्यालय प्रभारी नियुक्त किया गया है। संभाग प्रभारी के रूप में पंकज आचार्य, भरत भबयानी, पंकज श्रीवास्तव, सागर मयानी और आशीष पटेल को जिम्मेदारी दी गई है। इसके अलावा राहुल करे, उरदों ठाकुर, मिनी पाण्डेय, अमित डोए, भरत ठक्कर, प्रीतपाल सिंह छाबड़ा, एजाज अहमद, सौरभ मिश्रा, वर्षा दवानी, हेमा दीवान, करण कश्यप, मनीष सिंह, गौरव सिन्हा, रोशन साहू और सूर्यप्रताप सिंह को प्रदेश कार्यसमिति सदस्य बनाया गया है। पार्टी ने उम्मीद जताई है कि नई टीम संगठन को डिजिटल प्लेटफॉर्म पर और मजबूत करेगी तथा पार्टी की नीतियों और कार्यक्रमों को जन-जन तक प्रभावी ढंग से पहुंचाएगी।
इस संबंध में जानकारी प्रदेश महामंत्री एवं मुख्यालय प्रभारी डॉ. नवीन मारकण्डे द्वारा जारी की गई।

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts