छत्तीसगढ़रायपुर

क्रिकेट का महाकुंभ: 23वाँ डीआरएम कप क्रिकेट चैम्पियनशिप-2026 का शुभारंभ

रायपुर (विश्व परिवार)। दक्षिण पूर्व मध्य रेल खेल संघ, रायपुर द्वारा आयोजित 23वाँ डीआरएम कप क्रिकेट चैम्पियनशिप (23वाँ DRM CUP CRICKET CHAMPIONSHIP – 2026) का भव्य शुभारंभ समारोह दिनांक 21 फरवरी 2026 को सायं 18:30 बजे सेकरसा मैदान, डब्ल्यूआरएस कॉलोनी रायपुर में उत्साह एवं गरिमा के साथ शुरू हुआ। कार्यक्रम का शुभारंभ माननीय मंडल रेल प्रबंधक महोदय दयानंद जी के मुख्य आतिथ्य में हुआ। वरिष्ठ क्रीड़ा अधिकारी एवं वरिष्ठ मंडल कार्मिक अधिकारी राहुल गर्ग के शानदार रंगारंग आयोजन ने एक बार फिर उसके कुशल मार्गदर्शन और नेतृत्व का परिचय दिया। अपने स्वागत भाषण में उन्होंने बताया कि इस वर्ष प्रतियोगिता का शुभंकर “काला हिरण” रखा गया है जल बचाओ जीवन बचाओ नारे के द्वारा सामाजिक संदेश और छत्तीसगढ़ में काले हिरण के पुनरुद्धार की रणनीति को दर्शकों ने बताया जो कि पर्यावरण संरक्षण एवं जैव विविधता का प्रतीक है इसके अलावा इस आयोजन के माध्यम से जीवन में खेलों के महत्व को रेखांकित करने के साथ-साथ पर्यावरण एवं जल संरक्षण के प्रति जागरूकता का संदेश प्रदान गया।
शुभारंभ समारोह में अतिथियों का पारंपरिक स्वागत आतिशबाजी एवं ढोल-नगाड़ों के साथ किया गया। इसके पश्चात रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए, जिनमें स्काउट एवं गाइड बच्चों द्वारा क्लासिकल डांस एवं लोक नृत्य की मनमोहक प्रस्तुतियाँ दी गईं।
अंतरराष्ट्रीय ख्याति प्राप्त बांसुरी वादक विवेक टांक जी ने अपनी प्रभावशाली प्रस्तुति से उपस्थित जनसमूह को मंत्रमुग्ध कर दिया। साथ ही योगेश कुंडे के गायन एवं जुंबा नृत्य कार्यक्रम ने समारोह में उत्साह का संचार किया।
मुख्य अतिथि दयानंद जी ने सभी खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त किया और अपने उदबोधन में जीवन में खेल के महत्व को भी समझाया। हजारो सालों से खेल ही एकमात्र ऐसा जरिए है जिसके माध्यम से लोग अपना मनोरंजन करते आ रहे हैं। साथ ही उन्होंने उपस्थित खिलाड़ियों से न सिर्फ खेल के प्रति जागरूक रहने बल्कि सामाजिक रूप से भी पर्यावरण और जल संरक्षण के प्रति लोगों को जागरूक कर सामाजिक दायित्व निभाने के लिए भी प्रेरित किया।
समारोह के दौरान प्रतियोगिता के शुभंकर एवं ट्रॉफी का भव्य अनावरण मुख्य अतिथि द्वारा किया गया। अंत में गुब्बारों को आकाश में छोड़कर खेलों के इस महाकुंभ का शानदार उद्घाटन किया गया। इसके पश्चात अधिकारियों के मध्य दूधिया रोशनी में एक मैत्री मैच का भी आयोजन किया गया।
इस अवसर पर धन्यवाद ज्ञापन राजेश साह, क्रीड़ा अधिकारी द्वारा प्रस्तुत किया गया।
दक्षिण पूर्व मध्य रेल खेल संघ, रायपुर द्वारा आयोजित यह प्रतियोगिता खेल भावना, सौहार्द एवं पर्यावरण संरक्षण के संदेश के साथ पूरे मंडल के खिलाड़ियों एवं खेल प्रेमियों के लिए प्रेरणादायी सिद्ध हुई।

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts