धर्म

श्री 1008 नंदीश्वर दिगंबर जैन अतिशय क्षेत्र पंचालेश्वर में वार्षिक यात्रा महामहोत्सव का आयोजन

  • छत्रपती संभाजीनगर शहर के विभिन्न भागों से निःशुल्क बसों की व्यवस्था

छत्रपती संभाजीनगर (विश्व परिवार)। लाखों श्रद्धालुओं की आस्था का केंद्र तथा भारत का एकमात्र अतिशय क्षेत्र श्री 1008 नंदीश्वर दिगंबर जैन अतिशय क्षेत्र पंचालेश्वर में वार्षिक यात्रा महामहोत्सव का आयोजन दिनांक 26 फरवरी से मार्च तक किया गया है, ऐसी जानकारी क्षेत्र के अध्यक्ष गौतमचंद काला तथा सचिव भाऊसाहेब बाकलीवाल ने दी।
26 फरवरी को प्रातः 11 बजे वार्षिक यात्रा महामहोत्सव की बोलियों का प्रारंभ होगा तथा भगवान का पंचामृत अभिषेक किया जाएगा। सत्कार समारोह तथा वार्षिक यात्रा महोत्सव के अवसर पर शांति विधान और उपस्थित श्रद्धालुओं के लिए महाप्रसाद का आयोजन स्वर्गीय हरकचंदजी काला, स्वर्गीय पुनमचंद काला, स्वर्गीय मदनलालजी काला, स्वर्गीय बबनलालजी काला, स्वर्गीय माणिकचंद काला, स्वर्गीय फुलचंदजी काला एवं स्वर्गीय हुकुमचंद काला की स्मृति में गुलाबचंदजी काला परिवार (उमापुरवाला) छत्रपती संभाजीनगर, कोपरगांव, कन्नड़ और पुणे की ओर से किया गया है।
यात्रा महोत्सव के लिए महाराष्ट्र से सैकड़ों श्रद्धालु आने वाले हैं। संपूर्ण कार्यक्रम आचार्य गुप्तीनंदी गुरुदेव, आचार्य मयंकसागरजी गुरुदेव तथा शुल्लक ऐश्वर्यसागरजी महाराज के आशीर्वाद से संपन्न होगा।
यात्रा महोत्सव का ध्वजारोहण अनिता राजेश, नयन अनुराग गीतांश बडजाते परिवार (पाचोडवाला) के हाथों होगा। वार्षिक यात्रा की पंचरंगी पत्रिका के लिए अजित राजेंद्र संजय सेठी परिवार का सहयोग प्राप्त हुआ है। विधानाचार्य के रूप में पंडित अमोल जैन कार्य करेंगे।
कार्यक्रम के प्रमुख अतिथि के रूप में विधायक विजयराजे पंडित, पूर्व विधायक बदामरावजी पंडित, पूर्व विधायक लक्ष्मणराव पवार, भाऊसाहेब नाटकर, गीताभाभी बालराजे पवार, विकास शेळके, मदनराव कोठी, प्रमोद कासलीवाल, एम.आर. बडजाते, पंचायत अध्यक्ष महावीर पाटणी, कमल लोहाडे, मनोज दगड़ा, प्रकाश कासलीवाल, महेंद्र पांडे, सुरेंद्र कासलीवाल, सुनील गोधा, संतोष लोहाडे, अशोक ठोले, केतन ठोले, संजय रनदिवे, अंकिता धोदलकर सहित समाजबंधु उपस्थित रहेंगे।
इस महोत्सव के लिए छत्रपती संभाजीनगर शहर के राजाबाजार, अरिहंतनगर, बालाजीनगर, हडको, टीवी सेंटर, रांजणगांव आदि स्थानों से निःशुल्क बसों की व्यवस्था की गई है। ये बसें प्रातः 6 बजे प्रस्थान करेंगी।
क्षेत्र के अध्यक्ष गौतमचंद काला, सचिव भाऊसाहेब बाकलीवाल, उपाध्यक्ष वृषभ गंगवाल, उपाध्यक्ष सुहास चुडीवाल, कोषाध्यक्ष संजय सेठी, सहसचिव विजय पापडीवाल, कैलास खोबरे, विश्वस्त प्रकाश सेठी, विलास पहाड़े, भगवानदास काला, अशोक कासलीवाल, डॉ. राजेंद्र काला, संदीप कासलीवाल, संतोष अजमेरा, हीरालाल घोदलकर, सुनील पाटणी सहित विश्वस्त कार्यकारिणी मंडल ने समाजबंधुओं से अपील की है कि वे अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित रहें।

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts