कवर्धाछत्तीसगढ़

कबीरधाम में 5 करोड़ का गांजा जब्त, कंटेनर सहित एक तस्कर गिरफ्तार

कबीरधाम (विश्व परिवार)। कबीरधाम। छत्तीसगढ़ के कबीरधाम जिले में पुलिस ने मादक पदार्थ तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए करीब 5 करोड़ रुपये मूल्य का गांजा जब्त किया है। यह कार्रवाई चिल्फी थाना पुलिस द्वारा की गई, जिसमें नागालैंड नंबर के एक कंटेनर को पकड़ा गया।
पुलिस को जांच के दौरान कंटेनर में छिपाकर रखी गई गांजे की बड़ी खेप मिली। वाहन से 30-30 किलो की 30 बोरियों में भरा लगभग 9 क्विंटल (करीब 900 किलो) गांजा बरामद किया गया। जब्त किए गए कंटेनर की कीमत भी लगभग 50 लाख रुपये आंकी गई है। मौके से पुलिस ने आरोपी आयाज खान, निवासी भरतपुर (राजस्थान) को गिरफ्तार किया है। प्रारंभिक पूछताछ में सामने आया है कि वह यह गांजा ओडिशा से राजस्थान ले जा रहा था। पुलिस के अनुसार, यह कार्रवाई नशे के अवैध कारोबार के खिलाफ एक बड़ी सफलता मानी जा रही है। फिलहाल आरोपी से पूछताछ जारी है और इस तस्करी नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की तलाश की जा रही है।

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts