छत्तीसगढ़रायपुर

23 नए उद्योग खुलेंगे, कर्मचारियों का कैशलेस इलाज , वित्त मंत्री ने पेश किया बजट

  • वित्त मंत्री ओपी चौधरी 1 लाख 72 हजार करोड़ का बजट पेश किया।

रायपुर (विश्व परिवार)। विधानसभा में वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने वित्तीय वर्ष 2026-27 का 1 लाख 72 हजार करोड़ रुपए का बजट पेश कर ‘संकल्प’ थीम के साथ विकास का रोडमैप रखा। बजट में किसानों को ब्याज मुक्त कर्ज देने की घोषणा की गई, वहीं 18 वर्ष पूरे होने पर बालिकाओं को डेढ़ लाख रुपए दिए जाएंगे। प्रदेश में 23 नए उद्योग खुलेंगे और पांच शहरों के एयरपोर्ट पर शोरूम बनाए जाएंगे।
रायपुर में 200 बिस्तर वाले अस्पताल, मनेंद्रगढ़-चिरमिरी में जिला अस्पताल और 15 नए थाने खोले जाएंगे। ई-वाहनों में सब्सिडी दी जाएगी। नवा रायपुर में राष्ट्रीय तीरंदाजी अकादमी स्थापित होगी और कर्मचारियों के लिए कैशलेस उपचार योजना के लिए 100 करोड़ रुपए का प्रावधान किया गया है।
अबूझमाड़-जगरगुंडा में दो एजुकेशन सिटी
इसके अलाव बस्तर के अंदरूनी इलाकों में बस सेवा शुरू की जाएगी और अबूझमाड़-जगरगुंडा में दो एजुकेशन सिटी बसाई जाएंगी। स्कूल शिक्षा विभाग को सबसे ज्यादा 22 हजार करोड़ की राशि मिली है। स्वामी विवेकानंद उत्कृष्ट शाला योजना के लिए 100 करोड़ का प्रावधान है। वनों के संरक्षण के लिए 930 करोड़ का प्रावधान किया गया है। 1 हजार पदों पर भर्ती होगी।
छत्तीसगढ़ सरकार 5 प्रमुख मिशन पर करेगी काम
छत्तीसगढ़ सरकार अब 5 प्रमुख मिशन पर काम करेगी। इनमें मुख्यमंत्री एआई मिशन, मुख्यमंत्री पर्यटन विकास मिशन, मुख्यमंत्री खेल उत्कृष मिशन, मुख्यमंत्री अधोसंरचना मिशन और मुख्यमंत्री स्टार्टअप और निपुण मिशन शामिल हैं। हर मिशन के लिए 100 करोड़ रुपए का प्रावधान किया गया है।
15 नए पुलिस थाना खुलेंगे
5 नए साइबर थानों का प्रदेश में होगा निर्माण,15 नए पुलिस थाना बनेंगे, महिला थानों की संख्या बढ़ेगी
तेलीबांधा रायपुर थाना का होगा नवीनीकरण, सीन ऑफ क्राइम यूनिट की स्थापना के लिए 3 करोड़ , वनो के संरक्षण के लिए 930 करोड़ का प्रावधान, 1 हजार पदों की होगी भर्ती, अभ्यारण्यों के विकास के लिए 11 हजार करोड़ का प्रावधान, शक्तिपीठ भ्रमण योजना शुरु होगा 5 करोड़ का प्रावधान, शक्तिपीठ सर्किट बनेगा, राजिम में कास्य प्रतिमा स्थापित करने के लिए 5 करोड़, सिरपुर के विकास के लिए प्रावधान 36 करोड़ रीवर फ्रंट, मेडिटेशन सेंटर बनेगा, ईको टूरिज्म के लिए फिक्की से एमओयू, 500 करोड़, सरकारी स्कूली छात्रों को भ्रमण कराने युवा दर्शन योजना, 5 करोड़ का प्रावधान, रायपुर देवभवन स्वामी विवेकानंद निवास को राष्ट्रीय स्मारक घोषित करने 5 करोड़ , साहित्य महोत्सव हर साल होगा, अप्रवासी छत्तीसगढिय़ों का एनआईआर सम्मेल हर साल होगा।
कर्मचारियों के लिए कैशलेस उपचार के लिए100 करोड
जनसंपर्क विभाग का बजट 475 करोड़ होगा, ईवी वाहनों की सब्सिडी हेतु 100 करोड़ का, नवा रायपुर में राष्ट्रीय तीरंदाजी अकादमी की स्थापना, नवा रायपुर में स्पोर्टस कांप्लेक्स का निर्माण, क्रीडा प्रोत्साहन योजना के लिए 57 करोड़, कर्मचारियों के लिए कैशलेस उपचार योजना, 100 करोड़ का प्रावधान।
रायपुर में 200 बिस्तर का अस्पताल बनेगा
5 प्रमुख शहरों के एयरपोर्ट पर शोरूम खोले जाएंगे। नमक के लिए 1 हजार करोड़ का प्रावधान। पेंशन के लिए 1400 करोड़, सयानगुडी को प्रदेश भर में विकसित किया जाएगा, 5 हजार करोड़ का प्रावधान, रायपुर मठपुरैना दृष्टिबाधित शाला के लए 2 करोड़ 50 लाख, नशा मुक्ति केंद्रों के संचालन के लिए 20 करोड़, अनुसूचित जाति के छात्रों के लिए हॉस्टल-स्कूल निर्माण का अनुदान, छात्राओं के लिए 200 सीट का छात्रावास रायपुर में बनेगा।
’संकल्प’ मिशन 2047 का रोड मैप-जायसवाल
स्वास्थमंत्री श्यामबिहारी जायसवाल ने बजट को मिशन 2047 का रोड मैप बताया है। ये संकल्प का बजट है। ज्ञान का अल्पज्ञान हो गया, गति की दुर्गति हो गई- बैज
बजट को लेकर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने कहा, ज्ञान का अल्पज्ञान हो गया, गति की दुर्गति हो गई और अब संकल्प के बजट पर भी मुझे भरोसा नहीं है, रोजगार, धान, किसान किसी पर बात नहीं हुई है।
स्कूल शिक्षा विभाग को सबसे ज्यादा 22 हजार करोड़ मिले-गजेंद्र यादव
बजट पर रिएक्शन देते हुए स्कूल शिक्षा मंत्री गजेंद्र यादव ने बताया कि स्कूल शिक्षा विभाग को 22 हजार करोड़ से ज्यादा की राशि मिली है। जो सभी विभागों में सबसे ज्यादा है।
बजट केवल मायाजाल- महंत
बजट को लेकर रिएक्शन भी आने लगे हैं। नेता प्रतिपक्ष चरणदास महंत ने बातचीत में बजट को मायाजाल बताया। महंत के मुताबिक बजट में किसानों, युवाओं और आम लोगों के लिए कुछ भी नहीं है।

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts