छत्तीसगढ़रायपुर

राजधानीवासी खारून का दूषित पानी पीने के लिए मजबूर, विधायक राजेश मूणत ने लगाया आरोप

  • नगरीय निकाय मंत्री पर 11 करोड़ की कार्ययोजना को स्वीकृति देने की मांग
  • मुख्य अभियंता नगरीय प्रशासन की अध्यक्षता में समिति गठित की गई – अरूण साव

रायपुर (विश्व परिवार)। विधानसभा में आज राजधानीवासियों को खारून का दूषित पानी पीने के लिए मजबूर करने वाले दोषियों अधिकारियों पर कार्यवाही की मांग को लेकर विधायक राजेश मूणत ने विधानसभा में नगरीय प्रशासन मंत्री अरूण साव को घेरा। उन्होंने आरोप लगाया कि खारून नदी के पास एचटीपी लगाने के लिए सरकारी जमीन को छोडक़र अन्य जगह लगाया जा रहा है। जिसके कारण खारून नदी प्रदूषित हो रही है।
नगरीय निकाय मंत्री अरूण साव ने कहा कि खारून नदी के पास 81 करोड़ रूपए खर्च कर 75 एमएलडी क्षमता का एचटीपी का निर्माण किया गया है। चिंगरी नाला का दूषित जल नाले में बनाए गए पीकअपएयर से ओव्हर फ्लो होकर नदी में प्रवाहित हो जाता है। चिंगरी नाला का लाइनिंग एवं अप्रोच नहीं होने तथा फिल्टर की सफाई की समस्या बाधित करने से ओव्हर फ्लो की समस्या निर्मित हो रही है। विधायक राजेश मूणत ने आरोप लगाया कि 11 एकड़ शासकीय जमीन में यह प्लांट लगाया जाना था, लेकिन इसे अन्यत्र लगा दिया गया है। ऐसे दोषी अधिकारी पर क्या कार्यवाही की जाएगी। नगरीय निकाय मंत्री अरूण साव ने बताया कि मुख्य अभियंता नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग की अध्यक्षता में एक समिति गठित की गई है। इसके संशोधित प्रस्ताव आने के बाद आगामी कार्यवाही की जाएगी।
राजेश मूणत द्वारा पूछे गए प्रश्र का समय सीमित होने के कारण ज्यादा कुछ नहीं पूछ पाए। सभापति धरम लाल कौशिक ने उन्हें बोलने का अवसर दिया। राजेश मूणत ने कहा कि चिंगरी और पीहर नाले से गंदा पानी आने के कारण खारून नदी का जल प्रदूषित हो रहा है। दूषित पानी को नदी मे जाने से रोकने के लिए 11 करोड़ की कार्ययोजना बनाई गई है, जो कि पिछले एक वर्ष से लंबित है।
सक्ती में एचटीपी संयंत्र लगाने की निविदा स्वीकार की जाएगी-अरूण साव
नेता प्रतिपक्ष डॉ. चरण दास महंत द्वारा पूछे गए प्रश्र के उत्तर में अरूण साव ने बताया कि सक्ती में स्वच्छ भारत मिशन के तहत एचपीटी के निर्माण के लिए निविदा को स्वीकृति प्रदान की जाएगी।

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts