छत्तीसगढ़रायपुर

पुरी और पुणे के मध्य एक फेरे के लिए स्पेशल ट्रेन का परिचालन

रायपुर (विश्व परिवार)। रेलवे प्रशासन द्वारा यात्रियों की अतिरिक्त भीड़ को नियंत्रित करने तथा उन्हे सुगम, सुरक्षित एवं आरामदायक यात्रा सुविधा उपलब्ध कराने के उद्देश्य से पुरी और पुणे के मध्य एक फेरे के लिए स्पेशल ट्रेन का परिचालन किया जा रहा है | इस गाड़ी का वाणिज्यिक ठहराव दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के रायगढ़, बिलासपुर, रायपुर, दुर्ग, एवं गोंदिया स्टेशनों पर दिया गया है।
गाड़ी संख्या 08405 पुरी-पुणे स्पेशल ट्रेन 27 फरवरी (शुक्रवार) 2026 को पुरी से 06.00 बजे रवाना होगी तथा खुर्दा रोड आगमन 06.45 बजे, प्रस्थान 06.50 बजे, भुवनेश्वर आगमन 07.15 बजे, प्रस्थान 07.20 बजे, कटक आगमन 07.50 बजे, प्रस्थान 07.55 बजे, ढेंकानाल आगमन 08.45 बजे, प्रस्थान 08.47 बजे, तालचेर रोड आगमन 09.30 बजे, प्रस्थान 09.32 बजे, अनुगुल आगमन 09.55 बजे, प्रस्थान 09.57 बजे, संबलपुर सिटी आगमन 12.20 बजे, प्रस्थान 12.25 बजे, झारसुगुड़ा रोड आगमन 13.30 बजे, प्रस्थान 13.35 बजे, रायगढ़ आगमन 15.13 बजे, प्रस्थान 15.15 बजे, बिलासपुर आगमन 18.15 बजे, प्रस्थान 18.25 बजे, रायपुर आगमन 20.05 बजे, प्रस्थान 20.10 बजे, दुर्ग आगमन 21.05 बजे, प्रस्थान 21.10 बजे, गोंदिया आगमन 23.04 बजे, प्रस्थान 23.06 बजे तथा दूसरे दिन नागपुर आगमन 01.10 बजे, प्रस्थान 01.15 बजे, वर्धा आगमन 02.10 बजे, प्रस्थान 02.12 बजे, बडनेरा आगमन 03.15 बजे, प्रस्थान 03.18 बजे, भुसावल आगमन 06.15 बजे, प्रस्थान 06.20 बजे, मनमाड आगमन 09.05 बजे, प्रस्थान 09.10 बजे, कोपरगांव आगमन 10.20 बजे, प्रस्थान 10.22 बजे, अहिल्या नगर आगमन 12.10 बजे, प्रस्थान 12.13 बजे, दौंड आगमन 14.58 बजे, प्रस्थान 15.00 बजे होते हुये 16.50 बजे पुणे स्टेशन पहुंचेगी।

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts