छत्तीसगढ़बलोद

बालोद जिला सत्र न्यायालय को बम से उड़ाने की मिली धमकी

बालोद (विश्व परिवार)। जिला मुख्यालय में 9 मार्च दिन सोमवार को उस समय हड़कंप मचा जब किसी अज्ञात व्यक्ति ने बालोद कोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी दी गई। जिला प्रशासन ने मुस्तैदी से छानबीन करना शुरू कर दिया है वही इस पूरे घटनाक्रम में कोर्ट परिसर से वकील एवं अन्य कर्मचारियों को तत्काल प्रभाव से दूर कर दिया गया है। मामले की जानकारी मिलते ही पुलिस प्रशासन तुरंत सक्रिय हो गया। सुरक्षा के मद्देनज़र पूरे न्यायालय परिसर को खाली करवा दिया गया और पुलिस की टीम द्वारा सघन जांच शुरू कर दी गई है। बम निरोधक दस्ता और पुलिस बल भी मौके पर तैनात कर परिसर की बारीकी से तलाशी ली जा रही है। पुलिस अधिकारियों के अनुसार ई-मेल के माध्यम से मिली धमकी की जांच की जा रही है तथा मैसेज भेजने वाले अज्ञात व्यक्ति का पता लगाने के लिए साइबर टीम को भी लगाया गया है। फिलहाल सुरक्षा के लिहाज से न्यायालय परिसर में कड़ी निगरानी रखी जा रही है। पूरे परिसर के साथ न्यायालय अनुभागीय अधिकारी राजस्व, तहसीलदार बालोद द्वारा व आसपास की जगह को खाली कर कर पुलिस जांच में जुट गई है और अभी तक इसकी कोई अधिकारिक जानकारी निकल कर सामने नहीं आई है।

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts