छत्तीसगढ़रायपुर

रसोई गैस संकट सदन में विपक्ष ने किया हंगामा, गर्भगृह में दिया धरना

  • मामला केन्द्र सरकार का है, राज्य सरकार का नहीं : अजय चन्द्राकर
  • स्थगन प्रस्ताव नामंजूर करने पर विपक्ष ने किया हंगामा

रायपुर (विश्व परिवार)। विधानसभा में रसोई गैस संकट को लेकर सदन में चर्चा कराए जाने को लेकर विपक्ष ने स्थगन प्रस्ताव रखा। सभापति द्वारा स्थगन प्रस्ताव अस्वीकर कर देने के कारण विपक्ष के सदस्यों जमकर नारेबाजी की और गर्भगृह में धरने देने आ गए। विधानसभा के नियमानुसार वे स्वत: निलंबित हो गए। भाजपा के अजय चन्द्राकर ने इस प्रस्ताव का विरोध करते हुए कहा कि यह मामला केन्द्र सरकार का इस पर राज्य सरकार द्वारा कोई चर्चा नहीं कराया जा सकता।
विधानसभा में आज विपक्ष के नेता चरण दास महंत ने एलपीजी और कर्मशियल के शार्टेज एवं ब्लैकमेल को लेकर जनता को हो रही परेशानी का मामला उठाया। कांग्रेस के सदस्यों ने कहा कि आगामी कुछ दिनों में शादी का सीजन आने वाला है, कैटर्स को यदि उचित समय में कमर्शियल गैस नहीं मिलेगा तो लोगों को परेशानी होगी। वहीं एलपीजी का भी रेट बढ़ाए जाने पर महिला सदस्यों ने रोष जताया। पूरे प्रदेश के विभिन्न पेट्रोलियम कंपनियों के गैस डीलरों के सामने भारी भीड़ लगती जा रही है। इसके अलावा लोग सेलेण्डर लेकर घूम रहे हैं। राजधानी के विभिन्न होटल एवं रेस्टोरेंट बंद हो रहे हैं, इससे जनता में रोष है। इसलिए इस विषय पर तत्काल चर्चा कराई जाए।
भाजपा के अजय चन्द्राकर ने कहा कि यह मामला केन्द्र सरकार का है इसका राज्य सरकार से कोई लेना देना नहीं है। उन्होंने कहा कि राज्य शासन इस पूरे मामले लेकर सजग एवं सतर्क है। इसलिए इस पर विधानसभा में कोई चर्चा नहीं हो सकती। सभापति द्वारा विधानसभा में विपक्ष के स्थगन प्रस्ताव को खारिज कर देने के विरोध में विपक्ष ने जमकर नारेबाजी की और प्रदर्शन किया। गर्भगृह में नारेबाजी करने वाले कांग्रेस विधायक स्वत: निलंबित हो गए।

 

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts