छत्तीसगढ़रायपुर

भगत सिंह को शहादत दिवस पर श्रद्धांजलि, महापौर ने किया नमन

रायपुर (विश्व परिवार)। आज शहीद भगत सिंह के शहादत दिवस पर राजधानी शहर रायपुर के जीई मार्ग में शंकरनगर एसआरपी चौक के किनारे स्थित प्रतिमा स्थल के समक्ष उन्हें नमन करने संक्षिप्त पुष्पांजलि आयोजन नगर निगम संस्कृति विभाग के तत्वावधान में नगर निगम जोन 4 के सहयोग से किया गया। जिसमें पहुंचकर राजधानी शहर की प्रथम नागरिक रायपुर नगर पालिक निगम की महापौर मीनल चौबे ने समस्त राजधानीवासियों की ओर से शहीद भगत सिंह को शहादत दिवस पर सादर नमन करते हुए आदरांजलि अर्पित की।
आयोजन में प्रमुख रूप से नगर निगम रायपुर के सभापति सूर्यकांत राठौड़, छत्तीसगढ़ राज्य अल्पसंख्यक आयोग अध्यक्ष अमरजीत सिंह छाबड़ा, नगर निगम संस्कृति विभाग अध्यक्ष अमर गिदवानी, सिख समाज के सुखबीर सिंह सिधोत्रा, जोन 4 जोन कमिश्नर डॉ. दिव्या चंद्रवंशी, कार्यपालन अभियंता शेखर सिंह सहित बड़ी संख्या में सामाजिक कार्यकर्ताओं, गणमान्यजनों, नवयुवकों और आमजन ने शहीद भगत सिंह को शहादत दिवस पर सादर नमन किया।

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts