जबलपुर 

सोशल ग्रुप जबलपुर”नगर” का स्थापना दिवस एवं “भक्तामर हीलिंग” महामहोत्सव सम्पन्न

  • नवाचार जो इतिहास लिख गया ।

जबलपुर (विश्व परिवार), दिगम्बर जैन सोशल ग्रुप जबलपुर”नगर” द्वारा अपने स्थापना दिवस 2026 अंतर्गत प्रथम बार भक्तामर हीलिंग महामहोत्सव 25 अगस्त 2026 को संध्या 7 बजे,स्थानीय मानस भवन में सार्वजनिक रूप में सम्पन्न किया गया।
“नगर” ग्रुप का यह विशेष आयोजन फेडरेशन एवं “नगर” ग्रुप के स्थापना दिवस अंतर्गत आयोजित हुआ,फेडरेशन से पधारे राष्ट्रीय पदाधिकारियों एवं कार्यक्रम में विशेष रुप से जेडीए के संदीप जैन,गेल के अखिलेश जैन,पंचायत सभा के कैलाशचंद जैन, पूर्व विधायक विनय सक्सेना,अमरेंद्र मिश्रा, जीतो चेयरमैन राहुल बडकुल, ज्ञान गंगा के डीसी जैन,कांग्रेस अनुराग गढ़वाल के आतिथ्य में सर्वप्रथम दीप प्रज्जवलन से उद्घाटित इस विशेष धार्मिक कार्यक्रम में मंगलाचरण नृत्य सुश्री पलक,रितु, सोनल जैन ने प्रस्तुत किया।
इस मंगल कार्यक्रम में विशेष रूप से पधारे राष्ट्रीय अध्यक्ष मनोहर झांझरी ने जबलपुर में स्थित शासनोदय तीर्थ,हनुमानताल,में स्थापित चतुर्थ कालीन भगवान आदिनाथ की प्रतिमा को नमन करते हुए, यहां 15 वर्षों अखंड चल रहे मातुंगचार्य द्वारा रचित भक्तामर पाठ में वर्णित स्तोत्रों का मानव जीवन में पड़ने वाले आश्चर्यजनक प्रभावों का उल्लेख किया।
स्थापना दिवस कार्यक्रम में ग्रुप की 2025 की वार्षिक गतिविधियों की रिपोर्ट जबलपुर “नगर”के अध्यक्ष प्रफुल्ल जैन ने प्रस्तुत की,महामहोत्सव कार्यक्रम का सफल संचालन CA मनोज जैन एवं संजय चौधरी ने करते हुए स्थापना दिवस एवं इस भक्तामरमहा महोत्सव कार्यक्रम की महत्ता पर प्रकाश डाला वहीं कार्यक्रम के चेयरमैन प्रवीण सिंघई ने ग्रुप द्वारा स्थापना दिवस पर मनोरंजन कार्यक्रम के स्थान पर धार्मिक रूप यह दिवस मनाए जाने के इस “नवाचार” में पधारे अतिथियों का वंदन किया।
कार्यक्रम के द्वितीय चरण में प्रसिद्ध गायिका साधना जैन ने डॉ.अनीश जी के साथ भक्तामर के संस्कृत के कठिन स्तोत्र का स्पष्ट शुद्ध उच्चारण का संगीतमय गायन किया। अंतर्राष्ट्रीय भक्तामर हीलर, श्रीमती डॉ.मंजू जैन,नागपुर, द्वारा असाध्य रोग ग्रसित 153 पीड़ित जन को भक्तामर स्त्रोत के माध्यम से रोगमुक्त करने की विशेष विधियों का विवेचन एवं
आधुनिक दृश्य श्रव्य के माध्यम से प्रदर्शन करते हुए विभिन्न व्याधियों से मुक्ति के मार्ग बताए , इसके साथ ही ख्यातिलब्ध भक्तामर विद्वान एवं गर्भ संस्कार विशेषज्ञ डॉ.अनीश जैन जी,नागपुर द्वारा भक्तामर स्तोत्र द्वारा 126 नव गर्भवती माताओं को संस्कारित किया जिससे भविष्य की संस्कारित एवं धार्मिक पीढ़ी तैयार हो सके। इस अवसर पर विशेष रूप से प्रकाशित भक्तामर स्त्रोतों पर आधारित पुस्तिका का विमोचन भक्तामर विशेषज्ञ डॉ मंजू जैन ,अनीश जैन एवं फेडरेशन के राष्ट्रीय पदाधिकारियों से नगर ग्रुप के पदाधिकारियों एवं डॉ.निधि अनूप जैन ने करवाते हुए इस उपयोगी पुस्तिका को जनसामान्य में वितरण किया।
अंतर्राष्ट्रीय भक्तामर हीलर एवं भक्तामर स्त्रोत विशेषज्ञ, डॉ. श्रीमती मंजू जैन को पीड़ित मानवता हेतु उनके किए जा रहे अनुकरणीय कार्यों की महत्ता समझते हुए फेडरेशन अध्यक्ष मनोहर झाँझरी,उज्जैन से पधारें कोषाध्यक्ष अश्विन – रुचि कासलीवाल,राष्ट्रीय महामंत्री इजी.विनय जैन, जबलपुर, महाकौशल विंध्य रीजन अध्यक्ष CA मनोज जैन,महोत्सव चेयरमैन प्रवीण सिंघई,उप चेयरमैन,आशीष जैन,मनोज जैन,संजय चौधरी ने शाल श्रीफल व सम्मान पत्र देकर सम्मानित किया। साथ ही ख्यातिलब्ध भक्तामर विद्वान एवं गर्भ संस्कार विशेषज्ञ डॉ.अनीश जैन जी,नागपुर को “संस्कार विभूति” उपाधि से विभूषित करते हुए “नगर” ग्रुप अध्यक्ष प्रफुल्ल जैन,सचिव सुरेंद्र जैन, कोषाध्यक्ष कमल जैन,ग्रुप परामर्शदाता एड.राकेश जैन, ग्रुप संरक्षक सुधीर जैन “लक्ष्मी”,संरक्षक संजय चौधरी,संरक्षक प्रदीप बेटियां,संरक्षक संजय जैन सखी,संरक्षक पंकज जैन,संरक्षक साधना जैन,अरविंद जैन,अंकित जैन,रविज जैन एवं डॉ निधि जैन ने शाल श्रीफल व सम्मान पत्र देकर सम्मानित किया।
कार्यक्रम के तीसरे चरण में प्रसिद्ध गायिका साधना जैन ने डॉ.अनीश जी ग्वालियर,संजय जैन दिल्ली द्वारा गया गए भजनों की विशेष प्रस्तुती में जैन दर्शन के प्रथम तीर्थकर 1008 भगवान आदिनाथ की 2448 LED दीपों से समस्त उपस्थित जनों द्वारा अनूठे अंदाज में, की गई सामूहिक आरती रही जो इस आयोजन की अवस्मरणीय प्रस्तुति बन गई।
इस धार्मिक,सर्वजन हितकारी,रोग मुक्ति कार्यक्रम में बड़ी संख्या में ग्रुप दम्पति सदस्य, नगर के विभिन्न मंदिर समितियों के ट्रस्टी एवं सामाजिक जन ने उपस्थित होकर भक्तामर के महात्म्य को आत्मसात कर, परिवार सहित लाभ लेने के लिए दिगम्बर जैन सोशल ग्रुप जबलपुर “नगर”के प्रफुल्ल जैन सुरेन्द्र जैन कमल जैन,प्रवीण सिंघई, आशीष जैन द्वारा समस्त नगर वासियों का आभार प्रकट किया।

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts