रायपुर (विश्व परिवार)। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय आज रायपुर में आयोजित कार्यक्रमों में शिरकत करेंगे. दोपहर 12 बजे वह भाजपा प्रदेश कार्यालय में संकल्प सेवा अभियान को लेकर बुलाई गई बैठक में शामिल होंगे. बैठक के बाद वह जेई रोड स्थित डीडीयू ऑडिटोरियम में आोयिजत खेल अलंकरण समारोह में मुख्य अतिथि के तौर पर शामिल होंगे. यहां वह करीब शाम 4:30 बजे से 6 बजे तक मौजूद रहेंगे. इसके बाद वह मुख्यमंत्री निवास लौटेंगे।







